उप्र के इन्फ्लुएंसर पर इंदौर में एफआईआर दर्ज: वीडियो में सांसद लालवानी को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे, शहर की छवि भी खराब की – Indore News

उप्र के इन्फ्लुएंसर पर इंदौर में एफआईआर दर्ज:  वीडियो में सांसद लालवानी को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे, शहर की छवि भी खराब की – Indore News




इंदौर क्राइम ब्रांच ने उत्तरप्रदेश के एक इन्फ्लुएंसर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई भागीरथपुरा कांड के बाद बनाए गए एक वीडियो को लेकर की गई है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि उत्तरप्रदेश निवासी इन्फ्लुएंसर जतिन मिश्रा ने इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी के मामले को लेकर एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसने ग्वालियर और मंदसौर के साथ इंदौर का भी उल्लेख किया है। आरोप है कि वीडियो में सांसद शंकर लालवानी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और शहर की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। सांसद के समर्थकों ने दर्ज कराई शिकायत इस मामले में सांसद के समर्थकों द्वारा क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर जतिन मिश्रा के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट बनाने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि जतिन मिश्रा के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाखों फॉलोअर्स हैं। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को भागीरथपुरा कांड के बाद इंदौर को लेकर बनाए जा रहे भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो पर रोक लगाने की कार्रवाई के रूप में भी देखा जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link