Last Updated:
Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के डवाली कला के किसान नासरिया सोलंकी प्राकृतिक तरीके से खेती कर हर साल 5-6 लाख रुपए कमाते हैं. वह 6 एकड़ में तुवर, मक्का और गेहूं की फसल उगाते हैं और घर पर ही गोबर से प्राकृतिक खाद बनाते हैं, जिससे उत्पादन और मूल्य दोनों बेहतर रहते हैं.
Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के डवाली कला क्षेत्र में रहने वाले किसान नासरिया सोलंकी का कहना है कि मैं बचपन से ही अपने माता-पिता से खेती करना सिखा तब से लेकर तो आज तक में प्राकृतिक रूप से खेती करते आ रहा हूं, जिससे मेरी हर साल 5 से 6 लाख रुपए की कमाई हो जाती है. किसान का कहना है कि मैं 6 एकड़ में तुवर मक्का और गेहूं की उपज लगाकर कमाई करता हूं किसान प्राकृतिक रूप से खेती करते हैं. अपने घर पर ही इनके द्वारा खाद तैयार की जाती है उनके यहां पर पशु भी है, उनसे मिलने वाले गोबर, गुड, चुने से यह खाद को तैयार करते हैं जिससे इनका उत्पादन अच्छा होता है और इनको भाव अच्छा मिलता है जिससे उनकी अच्छी कमाई हो रही है. इनका कहना है कि समय-समय पर कृषि वैज्ञानिक और यूट्यूब का भी सहारा लेते हैं. आज वह अपने क्षेत्र के करीब 10 से अधिक लोगों को रोजगार दे रहे हैं.
किसान ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब किसान नासरिया सोलंकी से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरी उम्र अभी फिलहाल 60 वर्ष है मैं बचपन से ही अपने माता-पिता से खेती करना सिखा हम खेत में ही रहा करते थे तब से ही मुझे खेती से अधिक लगा हो गया था. इसलिए मैंने पढ़ाई लिखाई भी नहीं की पढ़ाई लिखाई नहीं की तो मैं अपने घर की खेती ही करता था पहले दो से तीन एकड़ खेती थी लेकिन आज मैंने 5 एकड़ खेती कर ली और मैं प्राकृतिक रूप से खेती करता हूं. जिससे मेरा उत्पादन भी अच्छा होता है और भाव अच्छा मिलता है. मैं हर साल 5 से 6 लाख रुपए की कमाई कर लेता हूं. मेरे द्वारा 6 महीने की फसल लगाई जाती है और मैं सबसे अधिक तुवर सोयाबीन मक्का और सब्जी भाजी की खेती करता हूं.
सब्जी भाजी की खेती से भी होती है कमाई
किसान का कहना है की सबसे अधिक कमाई सब्जी भाजी की खेती से होती है. क्योंकि सब्जी भाजी लगाने में लागत 15 से 20000 रुपए की लगती है और उससे कमाई रोजाना की शुरू हो जाती है. रोज दो से ₹3000 की सब्जी निकल जाती है. जिससे अच्छी कमाई होती है. इसलिए मैं सबसे अधिक सब्जी भाजी की खेती भी करता हूं और अपने खेत में किसी भी प्रकार का में केमिकल का इस्तेमाल नहीं करता हूं. प्राकृतिक रूप से खेती करता हूं इसलिए लोग मेरे घर से ही सब्जी भाजी सोयाबीन और अन्य फसले लेकर जाते हैं. भाव भी अच्छा मिलता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें