छतरपुर नगर पालिका के बाहर महिला का हंगामा: आवेदन लिखवाते समय जमीन-मकान का पट्टा गायब होने का आरोप – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर नगर पालिका के बाहर महिला का हंगामा:  आवेदन लिखवाते समय जमीन-मकान का पट्टा गायब होने का आरोप – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर नगर पालिका कार्यालय के बाहर एक महिला ने आवेदन लिखने वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कपूरी अनुरागी नाम की महिला का दावा है कि टैक्स जमा करने के दौरान उसका जमीन-मकान का पट्टा गायब हो गया। महिला के अनुसार, नगर पालिका कर्मचारियों ने उसे आवेदन लिखवाने को कहा था, जिसके बाद वह बाहर बैठे आवेदन लेखकों के पास गई थी। कपूरी अनुरागी का आरोप है कि आवेदन लिखवाते समय ही उसका पट्टा गायब हो गया। दस्तावेज न मिलने पर महिला ने आवेदन लेखकों पर पट्टा गायब करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पट्टे जानबूझकर गायब किए गए
कपूरी अनुरागी के साथ मौजूद रानी कोरी ने भी आरोप लगाया कि उनके जमीन के पट्टे जानबूझकर गायब किए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, आवेदन लिखने वालों ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके पास कोई दस्तावेज नहीं है। हंगामे के बाद पुलिस कपूरी अनुरागी, रानी कोरी और आवेदन लिखने वालों को सिटी कोतवाली थाना ले गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link