जगदीशन का शतक और बडोनी की फिफ्टी, वार्म अप मैच में इंडिया ने दिखाई ताकत

जगदीशन का शतक और बडोनी की फिफ्टी, वार्म अप मैच में इंडिया ने दिखाई ताकत


Last Updated:

N Jagadeesan century Ayush Badoni T20 WC Warm up match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के लिए एन जगदीशन और आयुष बडोनी ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया, जगदीशन ने धुआंधार अंदाज में 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया, जबकि कप्तान बडोनी ने फिफ्टी लगाई.

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का बिगुल बज चुका है. हालांकि, मुख्य टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, लेकिन उससे पहले वार्म अप मुकाबले खेले जा रहे हैं. मेजबान भारत का पहला वार्म अप मैच संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में आयुष बडोनी की कप्तानी में इंडिया ए पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी.

इंडिया के लिए कप्तान बडोनी के साथ नारायण जगदीशन ने भी कमाल की बल्लेबाजी की. मुकाबले में एन जगदीशन ने 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया. जगदीशन इंडिया ए के लिए 55 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. जगदीशन के अलावा आयुष बडोनी ने भी तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली.

बडोनी ने 26 गेंद में बनाए 60 रन

इंडिया ए के कप्तान आयुष बडोनी ने भी धुआंधार बल्लेबाजी की. वडोनी 26 गेंद में 60 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में बडोनी ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा चोट से वापसी करने वाले तिलक वर्मा ने भी अपना दम दिखाया. तिलक वर्मा 24 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए. वहीं प्रियांश आर्य ने 13 गेंद में 28 रनों का योगदान दिया, जबकि रियान पराग 2 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 3 विकेट गंवाकर 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

अमेरिका की गेंदबाजी रही औसत

वहीं अमेरिका की गेंदबाजी की बात करें तो वह औसत दर्जे की रही. मैच में अमेरिका के लिए कुल 9 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की. यूएसए के लिए सबसे ज्यादा सौरव नेत्रवलकर ने चार ओवर किए, लेकिन उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया. अमेरिका के लिए अली खान, जसदीप सिंह और शुभम रनजाने ने एक-एक विकेट लिए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

जगदीशन का शतक और बडोनी की फिफ्टी, वार्म अप मैच में इंडिया ने दिखाई ताकत



Source link