टी20 इंटरनेशनल लोगों का सबसे पसंदीदा फॉर्मेट बन चुका है. महज 3 से 3.30 घंटे चलने वाले लिमिटेड ओवर्स के इस फॉर्मेट को फैंस खूब पसंद करते हैं. भारतीय टीम की मौजूदा समय में क्रिकेट जगत में पूरी धाक है और विश्व की नंबर 1 टीम भी है. यही नहीं डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. विश्व कप की शुरुआत होने में अब बस 5 दिनों का समय रह गया है. वहीं, सभी टीमें वॉर्म मैच के तहत अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटी हुई हैं. 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ पहले मैच से टीम इंडिया अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी. पर क्या आपको पता है टी20 फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा सेंचुरी किस खिलाड़ी ने लगाई हैं. अगर नहीं, तो हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे. साथ ही इस लिस्ट में हाल ही में अपना पहला शतक ठोकने वाले ईशान किशन का नाम भी शुमार हो चुका है.
विराट कोहली हैं नंबर 1
ज्यादातर लोगों को लगता है कि टी20 क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं. पर आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर है. बता दें कि कोहली ने अपने करियर के दौरान ओवरऑल खेली 397 पारियों में 9 शतक जड़े हैं.भारत की ओर से इस फॉर्मेट बनाया गया ये सबसे ज्यादा शतक है. हाल ही में कोहली को इस मामले में बिग बैश लीग के दौरान ऑस्ट्रेलिया के तूफानी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पीछे छोड़ने का काम किया था.
अभिषेक शर्मा तोड़ेंगे कोहली का रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में दूसरे नंबर पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम काबिज है. बता दें कि उन्होंने ओवरऑल सभी लीग और इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर 169 पारियों में 8 शतक ठोके हैं. साथ ही सबसे कम पारियों में वह ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं. वह जिस तरीके की फॉर्म में हैं ये कहना गलत नहीं होगा कि वह बहुत जल्द विराट कोहली के 9 शतकों का रिकॉर्ड धराशाई कर देंगे.
रोहित शर्मा हैं नंबर 3
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा का नाम है.रोहित ने टी20 क्रिकेट में अपने करियर के दौरान ओवरऑल 450 पारियों का सामना करते हुए 8 छक्के लगाने का काम किया है. अब वह सिर्फ आईपीएल और वनडे क्रिकेट खेलते हैं.
ईशान किशन की एंट्री
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन भारत के लिए लिमिटेड ओवर्स के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन चौथे पायदान पर हैं. किशन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी20 करियर का पहला शतक ठोका था. इसी के साथ उन्होंने इस स्पेशल लिस्ट में एंट्री मारी थी. बता दें कि किशन ने ओवरऑल 7 जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 211 पारियों का सामना किया है.
केएल राहुल
लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर केएल राहुल का नाम है. राहुल ने आईपीएल में और इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बेहद शानदार बल्लेबाजी की है. साथ ही बात करें अगर शतकों की तो उनके नाम 226 टी 20 पारियों में 7 शतक ठोकने का रिकॉर्ड कायम है.
ये भी पढ़ें: छक्कों की बरसात…T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स उड़ाने वाले 5 बल्लेबाज, ये तूफानी खिलाड़ी है नंबर 1