टी20 रैंकिंग अपडेट… भारत और न्यूजीलैंड की स्थिति, जाने क्या है पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का हाल

टी20 रैंकिंग अपडेट… भारत और न्यूजीलैंड की स्थिति, जाने क्या है पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का हाल


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज समाप्त हो चुकी है. टीम इंडिया ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है. साथ ही ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली गई 3 मैचों की सीरीज का फैसला आ चुका है.  पाकिस्तान ने कंगारुओं के 3-0 से बुरी तरह क्लीन स्वीप कर दिया है. टी20 विश्व कप की शुरुआत होने  में अब समय शेष रह गया है. वर्ल्ड कप से ठीक पहले लगभग सभी देशों के बीच होने वाले मैच खत्म हो चुके हैं और अब सभी टीमें वार्म अप मैचों की तैयारियों में लग गए हैं. ऐसे में विश्व कप से ठीक पहले टी20 रैंकिंग में अपडेट आया है.आज हम आपको बताएंगे भारतीय टीम की क्या स्थिति है. साथ ही 3 मैच जीतने के बाद पाकिस्तान का क्या हाल है.

टीम इंडिया अभी भी नंबर 1

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली 5 मैचों की टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम कर लिया. सीरीज के दौरान टीम इंडिया ने कीवी खिलाड़ियों पर पूरी तरह से डॉमिनेट किया. एक भी मुकाबले में ऐसा नहीं लगा कि न्यूजीलैंड- भारत पर हावी हो रही है. गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक सभी डिपार्टमेंट में भारतीय टीम नंबर 1 रही है. ऐसे में 2 फरवरी को आई ताजा आईसीसी रैंकिंग के हिसाब से भारतीय टीम नंबर 1 पर बनी हुई है. बता दें कि टीम इंडिया 273 रेटिंग के साथ टॉप पर है. साथ ही नंबर 2 पर कंगारु टीम है. 3-0 से हारने के बावजूद भी वह नंबर 2 पर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान का बुरा हाल

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 3 मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को मुंह की खानी पड़ी. इसके बावजूद भी ऑस्ट्रेलिया रैंकिंग में नंबर 2 पर बना हुआ है, लेकिन पाकिस्तान का बुरा हाल है. बता दें कि पाकिस्तान 238 प्वाइंट्स के साथ 6वें पायदान पर मौजूद है. वहीं, नंबर 3 पर इंग्लैंड- 259 प्वाइंट्स के साथ कायम है. साथ ही न्यूजीलैंड इस लिस्ट में 251 प्वाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर है. पांचवें नंबर दक्षिण अफ्रीका मौजूद है. उनके नाम पर 241 रेटिंग है.

पाकिस्तान का बॉयकाट एजेंडा

पाकिस्तान सरकार ने कल यानी 1 फरवरी को विश्व कप से कुछ ही दिनों पहले ही भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले से अपना नाम पीछे खींच लिया है. ऐसे में पाकिस्तान को अपनी इस हरकत की वजह से काफी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. देखना दिलचस्प होगा आईसीसी पाकिस्तान के इस हरकत पर क्या एक्शन लेगी. फिलहाल मोहसिन नकवी ने भारत से होने वाले मुकाबले को लेकर ना खेलने के फैसले को सार्वजनिक कर दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘सहन करना पड़ेगा…’ तारिक के एक्शन पर उठे सवाल, तो पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दे दिया ग्रीन को जवाब



Source link