दमोह जिला अस्पताल के पुराने वार्ड में आग लगी: 8 प्रसूताएं दूसरे कमरे में शिफ्ट की गईं, शॉर्ट सर्किट से हादसा – Damoh News

दमोह जिला अस्पताल के पुराने वार्ड में आग लगी:  8 प्रसूताएं दूसरे कमरे में शिफ्ट की गईं, शॉर्ट सर्किट से हादसा – Damoh News




दमोह जिला अस्पताल के पुराने वार्ड में रविवार रात शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और वार्ड में भर्ती सभी 8 प्रसूता महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटनाक्रम की जानकारी सोमवार को सामने आई। जानकारी के मुताबिक, वार्ड के एक पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और पूरे कमरे में धुआं भर गया। धुआं देख वहां अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने तुरंत सुरक्षा गार्डों को खबर दी, जिसके बाद मरीजों को फौरन दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। कोई बड़ा नुकसान नहीं अस्पताल के डॉक्टर मुकेश जैन ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है, बस कुछ कागजात जले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पुराना वार्ड है, जहां एमसीएच (MCH) वार्ड में जगह कम होने पर प्रसूता महिलाओं को रखा जाता है। तत्परता से टला हादसा अस्पताल स्टाफ की सूझबूझ और फुर्ती से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग को तुरंत बुझा दिया गया और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।



Source link