Last Updated:
Tilak Varma scored 38 runs on return from injury: तिलक वर्मा ने टेस्टिकुलर टॉर्शन सर्जरी के बाद इंडिया ए की तरफ से अमेरिका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच में खेलने उतरे. उन्होंने 156 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक खुशखबरी आ रही है. चोट की वजह से बाहर चल रहे तिलक वर्मा ने वापसी कर ली है. भारत का पहला मुकाबला जिस अमेरिका की टीम के साथ है उसके खिलाफ वार्म अप मैच में उन्होंने छोटी लेकिन दमदार पारी खेल डाली. इंडिया ए की तरफ से खेलने उतरे तिलक वर्मा ने 150 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और अपनी फिटनेस साबित की.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद पहली बार कोई मैच खेलने उतरे तिलक वर्मा पर सबकी नजर थी. न्यूजीलैंड के साथ खेली गई सीरीज के दौरान उनके वापसी कि उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को उनकी जगह टी20 टीम में मौका दिया था. हालांकि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. अब तिलक वर्मा ने फिट होकर टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच में इंडिया ए की तरफ से उतरकर 38 रन की पारी खेली है.
तिलक वर्मा ने मारे कितने छक्के
अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच खेलने उतरेगी. तिलक वर्मा ने इस मैच से पहले टीम के गेंदबाजों का सामना किया. उन्होंने महज 24 बॉल खेलकर 156 की स्ट्राइक रेट से 38 रन की पारी खेली. इस दौरान तिलक वर्मा ने 3 चौके और 2 आसमानी छक्के मारे. ये पारी छोटी थी लेकिन जिस तरह से वो विकटों के बीच दौड़ लगा रहे थे वो फैंस के लिए राहत देने वाली खबर है.
तिलक वर्मा को क्या हुआ था
भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने हाल ही में जनवरी 2026 में टेस्टिकुलर टॉर्शन नामक पेट की समस्या के कारण इमरजेंसी सर्जरी करवाई थी. जिसकी वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती टी20 मैचों से बाहर रहे. वह सर्जरी के बाद अब पूरी तरह ठीक होकर मैदान पर वापसी कर चुके हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें