पाकिस्तान को वर्ल्ड क्रिकेट से बैन कर देगा आईसीसी, जल्द होने वाली है बड़ी बैठक

पाकिस्तान को वर्ल्ड क्रिकेट से बैन कर देगा आईसीसी, जल्द होने वाली है बड़ी बैठक


Last Updated:

IND vs PAK T20 World Cup Boycott Controversy LIVE: पाकिस्तान सरकार ने अपनी मेंस क्रिकेट टीम को सात फरवरी से शुरू होने जा रहे टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंका जाने की अनुमति दे दी है. हालांकि उसने यह भी घोषणा की ह…और पढ़ें

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान विवाद

T20 World Cup 2026 को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. पहले बांग्लादेश ने टूर्नामेंट का बहिष्कार कर दिया तो अब पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ देते हुए भारत के खिलाफ अपना मैच न खेलने का फैसला लिया है. भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला होना था, ऐसे में अब भारत के खिलाफ अपने ग्रुप लीग मैच का बायकॉट करने के बाद पाकिस्तान चौतरफा घिर सकता है.

February 2, 202613:14 IST

IND vs PAK T20 World Cup Controversy LIVE: पीसीबी के खिलाफ क्या संभावित सजा हो सकती है?

सूत्र ने कहा, टवे एक बाध्यकारी अनुबंध का उल्लंघन कर रहे हैं इसलिए आईसीसी के सदस्य बोर्ड द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर सकते हैं अगर वे द्विपक्षीय श्रृंखला खेलते हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि नतीजों का सभी प्रारूप में आईसीसी रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पाकिस्तान को कोई डब्ल्यूटीसी अंक नहीं मिलने की भी संभावना है.’

February 2, 202613:13 IST

IND vs PAK T20 World Cup Controversy LIVE: पाकिस्तान की बैंड बजाने की तैयारी में ICC

आईसीसी पाकिस्तान के खिलाफ कई सजा देने वाले कदम उठा सकता है. यह कार्रवाई पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने के फैसले के बाद की जा सकती है और इसमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आगामी सीजन से टीम पर प्रतिबंध लगाया जाना भी शामिल है. अन्य सजा में शीर्ष सदस्य देशों का पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने से इनकार करना, भारी वित्तीय जुर्माना और साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों के हिस्सा लेने पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है.

February 2, 202613:13 IST

IND vs PAK T20 World Cup Controversy LIVE: पूरे विवाद में कूदी पाकिस्तानी सरकार

इस फैसले के साथ टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों का दौर समाप्त हो गया है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट के बीच यह फैसला क्षेत्र में बढ़े राजनीतिक तनाव के माहौल में सामने आया है. सरकार ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.’

February 2, 202613:12 IST

IND vs PAK T20 World Cup Controversy LIVE: बांग्लादेश के साथ हमदर्दी दिखा रहा पाकिस्तान

बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की थी लेकिन आईसीसी ने उसे ठुकरा दिया था. पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी बयान में कहा कि उसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ‘मैदान पर नहीं उतरेगी.’

February 2, 202613:11 IST

नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

वर्ल्ड क्रिकेट के लिए पिछले 24 घंटे भारी उठापटक भरे रहे. पाकिस्तान ने रविवार देर शाम भारत के खिलाफ आईसीसी टी-20 विश्व कप के अपने बहुप्रतीक्षित ग्रुप लीग मुकाबले के बहिष्कार का बड़ा फैसला कर डाला. पाकिस्तान सरकार ने सात फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बाकी मैचों में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है. पाकिस्तान सरकार के इस फैसले को इस विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किये जाने के विरोध के तौर पर देखा जा रहा है.

homecricket

पाकिस्तान को वर्ल्ड क्रिकेट से बैन कर देगा आईसीसी, जल्द होने वाली है बड़ी बैठक



Source link