‘बाद में रोना मत’, अजय जडेजा ने PAK की उतारी इज्जत, युसूफ के मुंह पर ‘तमाचा’

‘बाद में रोना मत’, अजय जडेजा ने PAK की उतारी इज्जत, युसूफ के मुंह पर ‘तमाचा’


Last Updated:

Ajay Jadeja Trolled Pakistan and Mohammad Yousaf: अजय जडेजा ने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ को जबरदस्त ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. अजय जडेजा ने लिखा, ‘फिर बाद में कोई लीगल केस या सजा मिले तो रोना मत.’ मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप मैच भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने के समर्थन में एक पोस्ट किया, जिसपर जय जडेजा ने मजे ले लिए.

अजेय जडेजा ने मोहम्मद यूसुफ का मुंह किया बंद.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर नई कंट्रोवर्सी शुरू कर दी है. पीसीबी ने 15 फरवरी को कोलंबो में तय भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से मना कर दिया है. पीसीबी के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स बोर्ड के इस फैसले का समर्थन करते हुए भारत को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबज मोहम्मद यूसुफ ने एक पोस्ट किया, जिसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया. जडेजा ने पाकिस्तान की बेइज्जती करते हुए कहा कि कोई लीगल केस होगा तो रोना मत.

अजय जडेजा ने किया ट्रोल
अजय जडेजा ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए पाकिस्तान और उसके पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ को जबरदस्त अंदाज में ट्रोल करते हुए लिखा, ‘बाद में कोई लीगल केस या सजा मिले तो रोना मत, क्योंकि आप लोगों की आदत है छोटी छोटी बातों पर रोने की.’ दरअसल, मोहम्मद यूसुफ ने सरकार के भारत का मैच बायकॉट करने के फैसले का समर्थन किया था, जिसपर जडेजा ने प्रतिक्रिया दी. इस पाक बल्लेबाज ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हमारी सरकार का यह एक मुश्किल, लेकिन जरूरी कदम है. सिद्धांतों को कमर्शियल हितों से पहले आना चाहिए. दुनिया भर में क्रिकेट को सच में ग्लोबल बनाने के लिए इसमें ‘चुनिंदा’ प्रभाव खत्म होना चाहिए. हम गर्व से खेलते हैं, लेकिन हम खेलों में समानता और न्याय के लिए भी खड़े हैं.’



Source link