बुजुर्त माता-पिता पर हमला करने वाला गिरफ्तार: देवास में कुल्हाड़ी से बेटे ने किया था हमला, बचाव करने आए मामा के लड़के पर भी किया वार – Dewas News

बुजुर्त माता-पिता पर हमला करने वाला गिरफ्तार:  देवास में कुल्हाड़ी से बेटे ने किया था हमला, बचाव करने आए मामा के लड़के पर भी किया वार – Dewas News




देवास के सोनकच्छ क्षेत्र में रविवार शाम को गंधर्वपुरी के कुशवाहा नगर में एक सनसनीखेज घटना हुई। अर्जुन (28) ने अपने ही माता-पिता पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में मां का हाथ गंभीर रूप से कट गया और पिता को भी गहरी चोटें आईं। बीच-बचाव में मामा के लड़के पर भी हमला
जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे, तो अर्जुन ने अपने मामा के बेटे इंदरसिंह पर भी हमला किया। सभी घायलों को तत्काल देवास के एमजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद माता-पिता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। सोनकच्छ पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अर्जुन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों से कहा है कि यदि किसी सदस्य की मानसिक स्थिति असामान्य लगे तो समय रहते मदद और सलाह लें।



Source link