मंडला में ट्रक बिजली लाइन से टकराया, चिंगारी उठी: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, लोग बोले- शिकायत पर भी नीचे लटक रहे तार ठीक नहीं किए – Mandla News

मंडला में ट्रक बिजली लाइन से टकराया, चिंगारी उठी:  ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, लोग बोले- शिकायत पर भी नीचे लटक रहे तार ठीक नहीं किए – Mandla News




मंडला जिले के निवास विकासखंड मुख्यालय के पास ग्राम पिपरिया में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। बाजार चौक पर एक मालवाहक ट्रक ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। मोहगांव की ओर से आ रहा यह ट्रक जैसे ही बिजली के झूलते तारों से टकराया, तार टूटकर गाड़ी में ही फंस गए। देखते ही देखते पूरे ट्रक में करंट फैल गया और जोरदार चिंगारियां निकलने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने जब यह मंजर देखा, तो तुरंत शोर मचाकर ड्राइवर को आगाह किया। लोगों की आवाज सुनकर ड्राइवर ने बिना देरी किए ट्रक से नीचे छलांग लगा दी। इसके बाद तुरंत बिजली विभाग को खबर दी गई और इलाके की बिजली कटवाई गई। बार-बार की शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा विभाग हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय नागरिक नंदकिशोर साहू का कहना है कि बाजार चौक पर तार काफी समय से नीचे लटके हुए थे, जिसकी शिकायत कई बार विभाग से की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। विभाग की इसी लापरवाही के कारण आज यह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें बिजली का एक खंभा भी टूट गया है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते तार ऊंचे कर दिए जाते, तो यह नौबत नहीं आती।



Source link