Last Updated:
बजट 2026 के बाद मध्य प्रदेश में अभी बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रही है. प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बजट को लेकर बड़े आरोप लगाए हैं, जिस पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का भी बयान सामने आया है.
रिपोर्ट-शैलेंद्र सिंह/भोपाल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट 2026-27 पेश किया. यह बजट किसान, व्यवसायी और युवाओं की उम्मीदों को ध्यान में रखकर बनाया गया था. इस पर कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. वहीं मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बजट से बिल्कुल खुश नहीं दिखाए दिए और उन्होंने कहा कि केंद्रीय कर में कटौती की गई है. इसके अलावा उन्होंने बीजेपी पर तंज भी कंसा है.
उमंग सिंघार ने कही ये बात
उमंग सिंघार ने कहा कि मध्यप्रदेश में सब जानते हैं. बीजेपी मध्य प्रदेश को मायका बताती है, लेकिन बीजेपी ससुराल वाले मायके वालों को भूल गए. मध्य प्रदेश ने 29 दिए, लेकिन सांसदों से भी भेदभाव किया गया. जब बजट देने की बात आती है तो सिंगल इंजन सरकार बन जाते हैं. एक व्यापारी के लिए सेमिकंडक्टर योजना लाई जा रही है.
उमंग सिंघार ने कहा कि आदिवासी दलित परियोजानाओं में पैसा कम कर दिया गया है. घर-घर मोदी और घर-घर पानी की बात करने वाली सरकार ने जल जीवन मिशन में कटौती कर दी है. कुंभ को लेकर हिंदू धर्म को लेकर बड़ी-बड़ी बाते करते हैं, लेकिन सिंहस्थ को लेकर बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है. केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा जनसंपर्क अभियान चलाएगी. इसको लेकर उमंग सिंघार ने कहा कि 365 दिन बीजेपी कैंपेन चलाए या हर वर्ग के पास जाकर झूठी बातें करें. हिम्मत है तो किसान, युवा महिलाओं के बीच जाएं और उनकी आंख में आंख डाल कर बताएं कि उनको क्या दिया है?
जगदीश देवड़ा ने विपक्ष पर कसा तंज
केंद्रीय बजट पर मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार की वित्त मंत्र निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वर्ष 2026–27 का बजट पेश किया है. मैं उनको बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. PM के नेतृत्व में मार्गदर्शन में आज जो बजट पेश हुआ उनका संकल्प है कि 2047 में हमारा देश विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में नंबर पर आएगा. विपक्ष का काम सिर्फ कहना है. विपक्ष के पास कुछ भी नहीं है खाने के लिए इसलिए अनर्गल बातें करते हैं.