Last Updated:
Satna Viral Video: सतना के ललचहा आंगनबाड़ी केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक मासूम बच्ची बर्तन धोती दिख रही है और सहायिका पास में बैठी हैं.फिलहाल, इस मामले की जांच हो रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
शिवेंद्र सिंह,
Satna Viral Video: एमपी के सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ललचहा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने महिला बाल विकास विभाग की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में साफ रूप से देखा जा सकता है कि केंद्र की सहायिका पास में बैठी हुई है, जबकि एक मासूम बच्ची बर्तन धोती हुई दिखाई दे रही है. यह केंद्र नागौद परियोजना क्रमांक-1, खखरौंधा ग्राम पंचायत के अंतर्गत है. सूत्रों के अनुसार, केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा रजक और सहायिका अंजना लोधी पोस्टेड हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) इंद्रभूषण तिवारी ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह गंभीर मामला है- अधिकारी राजीव सिंह
महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के खाने के बर्तनों को धोने की जिम्मेदारी सहायिकाओं की होती है. अगर किसी छात्रा से बर्तन धोने का काम कराया गया है, तो यह गंभीर मामला है और इसे बाल अधिकारों के उल्लंघन के रूप में देखा जाता है.
मामले की चल रही जांच
आंगनबाड़ी केंद्रों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पोषण आहार, प्राथमिक शिक्षा और देखभाल प्रदान करना है, ताकि उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिल सके. इस तरह की घटना न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि बच्चों के अधिकारों का भी सीधा उल्लंघन करती है. बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना कानूनन अपराध माना जाता है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे. विभाग ने यह भी जोर दिया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के हितों और अधिकारों की रक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी तरह की अनदेखी स्वीकार्य नहीं है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें