मुंबई से मिला आइडिया, पापा ने बच्चों का गुल्लक तोड़कर निकाले 15000, फुटपाथ पर खोला ये काम, अब चकाचक कमाई

मुंबई से मिला आइडिया, पापा ने बच्चों का गुल्लक तोड़कर निकाले 15000, फुटपाथ पर खोला ये काम, अब चकाचक कमाई


Last Updated:

Success Story: बुरहानपुर के प्रदीप कुमार ने नौकरी छूटने के बाद मुंबई गए. वहां मिले आइडिया ने उनकी जिंदगी बदल दी. बच्चों की गुल्लक से निकले 15,000 से और फुटपाथ पर ये काम शुरू कर दिया. रोज 6 घंटे में बढ़िया कमाई हो जाती है.

Burhanpur News: जीवन में चुनौतियां हर किसी के सामने आती हैं, लेकिन उनसे लड़कर आगे बढ़ने वाले ही सफलता की कहानी लिखते हैं. ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है बुरहानपुर जिले की सिंधी बस्ती में रहने वाले प्रदीप कुमार की. प्रदीप कुमार ने अपनी मेहनत और सूझबूझ से बेरोजगारी के दौर को अवसर में बदल दिया. एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में काम करने वाले प्रदीप की नौकरी अचानक छूट गई, जिससे वे काफी परेशान हो गए. घर चलाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

प्रदीप बताते हैं, नौकरी छूटने के बाद वो काम के सिलसिले में मुंबई गए. वहां की सड़कों पर घूमते हुए उन्हें एक बिजनेस आइडिया मिला. मुंबई में फुटपाथ पर खिलौने और टेडी बियर बेचते दुकानदारों को देखकर उन्होंने सोचा कि वे भी यह काम कर सकते हैं. घर लौटकर उन्होंने फैसला लिया और बच्चों की गुल्लक में जमा की गई राशि से बिजनेस शुरू किया. गुल्लक फोड़ने पर 15,000 रुपए निकले, जिनसे उन्होंने खिलौने खरीदे. शुरुआत में चुनौतियां आईं, लेकिन धीरे-धीरे उनका बिजनेस चल निकला.

बस 6 घंटे खोलते हैं दुकान
आज प्रदीप बुरहानपुर के फुटपाथ पर खिलौने और टेडी बियर बेचते हैं. वे दिल्ली, मुंबई और गुजरात से सस्ता माल मंगाते हैं, जिससे वे ग्राहकों को किफायती दामों पर सामान उपलब्ध करा पाते हैं. उनकी दुकान पर 30 से 500 रुपए तक के खिलौने हैं. लोग अपने बच्चों के लिए यहां आते हैं और खरीदारी करते हैं. प्रदीप रोजाना सिर्फ 6 घंटे दुकान लगाते हैं, लेकिन इस दौरान वे 400 से 500 की कमाई कर लेते हैं. इससे उनका घर अच्छी तरह चल रहा है और वे संतुष्ट हैं.

सही आइडिया बदल देता है लाइफ
प्रदीप की कहानी से कई लोग प्रेरित हो रहे हैं. वे कहते हैं कि इस बिजनेस में समय कम लगता है और कमाई अच्छी होती है. पहले शिक्षक के रूप में लंबी ड्यूटी करनी पड़ती थी, लेकिन अब वे अपना समय खुद मैनेज करते हैं. फुटपाथ पर दुकान लगाने से शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हुई, लेकिन ग्राहकों की पसंद और सस्ते दामों ने उनका बिजनेस मजबूत कर दिया. प्रदीप का मानना है कि मेहनत और सही आइडिया से कोई भी जिंदगी बदल सकता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homebusiness

बच्चों का गुल्लाक तोड़ा, निकाले 15000, फुटपाथ पर खोला ये काम, अब चकाचक कमाई



Source link