Last Updated:
Mitchell Marsh on T20 WC Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लिया. इस सीरीज में पाकिस्तान ने 3-0 से जीत दर्ज की. सीरीज खत्म होने के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने मिचेल मार्श से टी20 विश्व कप 2026 में चल विवाद को लेकर उनसे कुछ सवाल पूछे, जिस पर उन्होंने दमदार जवाब दिया.
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपने मैच का बायकॉट करने की बात कही है. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने घर में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली. एक तरह से दोनों टीमों के लिए यह प्रैक्टिस सीरीज थी. सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया.
तीसरा मैच खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श जब मीडिया से बात करने के लिए आए तो उनसे एक सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने पाकिस्तानियों को बुरी तरह से हड़का दिया. दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल मार्श से भारत-पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप को लेकर चल रहे विवाद पर सवाल पूछा और उस पर मार्श की राय जाननी चाही.
मिचेल मार्श से क्या सवाल पूछा गया?
मिचेल मार्श से जो सवाल पूछा गया वो ये था कि, “भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का पाकिस्तान ने बायकॉट किया है. आपका इस पर क्या विचार है इस पर आप कुछ कहना चाहे तो.” इस सवाल के जवाब में मार्श ने कहा, “मेरे पास इस मुद्दे पर कहने के लिए कुछ नहीं है. इस समय हम सिर्फ और सिर्फ अपना ध्यान विश्व कप पर रख रहे हैं. विश्व कप को लेकर ही हम सब कुछ कर रहे हैं.”
Mitchell Marsh’s response on Pakistan boycotting their clash against India and Bangladesh not participating in the #T20WorldCup
इसके बाद मार्श से पूछा गया कि, “आईसीसी के फुल मेंबर टीम बांग्लादेश सुरक्षा के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही है. आप कैसा महसूस कर रहे हैं. एक फुल मेंबर टीम के सदस्य होने के बाद आपका क्या विचार है कि 170 मिलियन लोग टी20 विश्व कप को नहीं देख पाएंगे.” इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मुझे ये लगता है, मैंने जो पहले आपको बताया वहीं अभी भी कहूंगा. हम विश्व कप के लिए जा रहे हैं और अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि चैंपियन बने. ऑस्ट्रेलियन टीम होने के नाते हम उन लोगों पर भरोसा करते हैं कि वह में सुरक्षित रखेंगे बस मैं यही करना चाहता हूं.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें