श्योपुर में सहरिया समाज का प्रदर्शन: युवती के विवाह मामले में परिजन की गिरफ्तारी का विरोध, पुलिस बोली- लड़की बालिग, मर्जी से शादी की – Sheopur News

श्योपुर में सहरिया समाज का प्रदर्शन:  युवती के विवाह मामले में परिजन की गिरफ्तारी का विरोध, पुलिस बोली- लड़की बालिग, मर्जी से शादी की – Sheopur News




जिले के कराहल में सोमवार को सहरिया समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर थाने का घेराव किया। यह प्रदर्शन एक आदिवासी युवती की शादी के मामले में उसके परिवार वालों की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। समाज के लोगों ने पुलिस पर आदिवासियों के साथ बुरा बर्ताव करने और बिना वजह जेल भेजने का आरोप लगाया। दरअसल, शनिवार को पुलिस ने युवती की मां और उसके तीन भाइयों को शांति भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया था। समाज के लोगों का कहना है कि जब परिवार के लोग अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे, तो पुलिस ने उनकी बात सुनने के बजाय उन पर ही कठोर कार्रवाई कर दी। प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई को समाज के साथ अन्याय बताया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवती बालिग, पुलिस ने दी सफाई हंगामे को देखते हुए थाना प्रभारी यासमीन खान ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने साफ किया कि युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से शादी की है, इसलिए पुलिस कानूनन इसमें दखल नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई किसी समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि कानून के दायरे में थी। हालांकि, समाज के लोगों ने मांग की कि भविष्य में ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस को आदिवासियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। बाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन खत्म किया गया।



Source link