English Medium में एडमिशन, हिंदी किताबों से पढ़ाई! बैतूल के सबसे बड़े कॉलेज में ये कैसी व्यवस्था?
रिपोर्ट- रिशू कुमार नायडू. मध्य प्रदेश के बैतूल में जयवंती हक्सर महाविद्यालय में छात्रों ने हंगामा कर दिया. छात्र प्राचार्य कक्ष के अंदर धरने पर बैठे. दरअसल आधा सत्र बीत जाने के बावजूद अभी तक उन्हें किताबें नहीं मिली हैं. वहीं अंग्रेजी मीडियम के छात्र हिंदी किताबों से पढ़ने को मजबूर हैं. किताबें उपलब्ध करवाने के लिए प्राचार्य ने आश्वासन दिया लेकिन स्टूडेंट्स नहीं माने. वे अब भी धरने पर बैठे हैं. शिक्षकों द्वारा भी छात्रों को समझाइश दी जा रही है लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं है. बताते चलें कि पिछले साल भी छात्र किताबों की किल्लत से परेशान हुए थे. अंग्रेजी माध्यम के छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. जयवंती हक्सर डिग्री कॉलेज बैतूल जिले का सबसे बड़ा शासकीय महाविद्यालय है.