पाकिस्तान टी-20 वर्ल्डकप खेलेगा, मगर भारत के साथ ग्रुप स्टेज मैच का बॉयकाट करेगा. पाकिस्तान सरकार ने ये फैसला लिया है. सोशल मीडिया पर ये जानकारी सामने आने के बाद से पीसीबी की आलोचना हो रही है. दुनिया भर के खिलाड़ी पाक को राजनीति और खेल से अलग रहने की नसीहत दे रहे हैं, वहीं भारतीय क्रिकेट प्रेमी मान रहे हैं कि भारत से डरकर पाकिस्तान ने ये फैसला लिया है.
भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का मानना है कि पाकिस्तान भारत के डर से मुंह छिपाकर भागा है. खासतौर से न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे लेकर भारतीय प्रशंसक पाकिस्तान को घेर रहे हैं. हालांकि पाकिस्तानी फैंस का मानना इससे बिल्कुल अलग है, क्रिकेटर प्रेमियों का कहना है कि बॉयकॉट करना पाकिस्तान की मजबूरी है, क्योंकि पाकिस्तान की टी फॉर्म हैं.
भारतीयों को खुशफहमी है कि पाकिस्तान ने डरकर भारत के साथ मेच का बॉयकॉट किया है. पाकिस्तान अकेली ऐसी टीम थी जो भारत को टक्कर दे सकती थी. पाकिस्तान को सारे मैच श्रीलंका में खेलने थे, भारत ट्रैवल करके वहां पहुंचता. सबसे बड़ी बात कि हमारी टीम श्रीलंका में बहुत फॉर्म में है. – लैबा अब्बासी, लाहौर, पाकिस्तान
—————————————-
उस्मान तारिक ने कहा था कि वो इंडिया को हराने के लिए अकेले काफी हैं, भारत पर इसे लेकर दबाव था, मगर अब उसे डरने की जरूरत नहीं, क्योंकि पाकिस्तान ने मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. डॉ. मुसद्दिक बंगश, यूरोलॉजिस्ट, पेशावर पाकिस्तान
पाकिस्तान ने मास्टर स्ट्रोक खेला है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है, जिससे भारत और आईसीसी को भारी राजस्व नुकसान होने वाला है. – शाहिद हमीद, हैदराबाद रीजन
—————————————-
उस्मान तारिक ने कहा था कि वो इंडिया को हराने के लिए अकेले काफी हैं, भारत पर इसे लेकर दबाव था, मगर अब उसे डरने की जरूरत नहीं, क्योंकि पाकिस्तान ने मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. डॉ. मुसद्दिक बंगश, यूरोलॉजिस्ट, पेशावर पाकिस्तान
पाकिस्तान ने मास्टर स्ट्रोक खेला है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है, जिससे भारत और आईसीसी को भारी राजस्व नुकसान होने वाला है. – शाहिद हमीद, हैदराबाद रीजन
भारत के साथ मैच को बॉयकॉट किए जाने से पहले पाकिस्तान में जियो उर्दू की पत्रकार आरफा फिरोज ने कहा कि था कि- PCB और पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वित्तीय नुकसान हो सकता है, जबकि पाकिस्तानी फैंस T20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम का समर्थन करने से वंचित रह सकते हैं, लेकिन अगर T20 वर्ल्ड कप से बॉयकॉट किया तो पाकिस्तान नैतिक रूप से भारत को हरा देगा. पाकिस्तान का बाहर होना BCCI को वित्तीय रूप से बहुत बुरी तरह प्रभावित करेगा.
पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर T20 वर्ल्ड कप के भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट घोषित कर दिया है. मुस्तफा, पाकिस्तान
———————————-
पाकिस्तान का जवाब मजबूत है, भारत की तरह खाली धमकियों पर आधारित नहीं कि हम पुलवामा, उरी, मुंबई आदि के कारण नहीं खेलेंगे. वाकस खान, यूट्यूबर पाकिस्तान
पाकिस्तान खेलेगा टी20 वर्ल्ड कप
भारत की गुंडागर्दी और धमकियों ने इस बॉयकॉट को मजबूर किया! पाकिस्तान 15 तारीख को IND के खिलाफ नहीं खेलेगा. फैसला हो गया, पाकिस्तान को पॉइंट्स और राजस्व आदि का नुकसान होगा, लेकिन गुलामी बलिदान से बदतर है! इजाज अहमद, पाकिस्तान
——————————-
मैं पूरे टूर्नामेंट का बॉयकॉट करूंगा. यह एक बेतुका फैसला है. अगर फाइनल में भारत से सामना हुआ तो क्या होगा? अगर हम 1980 में मॉस्को ओलंपिक का बॉयकॉट कर सकते थे जब हम हॉकी के निर्विवाद राजा थे, तो अब क्यों नहीं? ICC नियमों के अनुसार अगर सरकार मना करे तो किसी क्रिकेट बोर्ड पर पेनल्टी नहीं लग सकती. दीवान सचल, पूर्व सिंध असेंबली सदस्य, पाकिस्तान
मोहसिन नकवी
पाकिस्तान का भारत के साथ मैच न खेलना अफसोस की बात है, लेकिन हम सभी को सरकार के फैसले का समर्थन करना चाहिए. – शाहिद आफरीदी, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान
——————————————–
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सही फैसला लिया है, अब बहुत हो चुका, हमें ये फैसला लेना ही था. – कामरान अकमल, पूर्व क्रिकेटर, पाकिस्तान
——————————————–
पिछले दिनों की कई घटनाओं को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला लिया है, ये सिर्फ इसी वर्ल्डकप तक सीमित नहीं है, आगे महिला विश्वकप भी है, तो हो सकता है पाकिस्तान उसमें भी न खेले.
-राशिद लतीफ, पूर्व क्रिकेटर, पाकिस्तान
——————————————–
ये हमारा डिसीजन नहीं, सरकार और चेयरमैन का है, वो जो कहेंगे हमें वहीं करना होगा.
– सलमान अली आगा, कप्तान पाकिस्तान
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें