पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों चर्चा में है. पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट करने का कदम उठाया है. मुकाबला 15 फरवरी को होना है और बॉयकॉट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी का बड़ा रोल है. पिछले साल एशिया कप ट्रॉफी लेकर भागने के बाद से ही चर्चा में आ गए थे. मोहसिन नकवी अधिकतर विवादों से घिरे रहते हैं. हम आपको बताने वाले हैं नकवी की पत्नी के बारे में जो दुबई में कथित प्रॉपर्टी के मालिकाना हक के कारण सुर्खियों में आई थीं.
कौन हैं नकवी की पत्नी?
पाकिस्तान क्रिकेट चीफ मोहसिन नकवी की पत्नी वर्दा अशरफ हैं, जो टिकटॉक पर एक जानी-मानी हस्ती हैं. अपने पति की तरह, वर्दा अशरफ भी पाकिस्तान में एक जानी-मानी हस्ती हैं और उनका नाम कई लोकप्रिय राजनेताओं से जुड़ा है. हालांकि, वह लो प्रोफाइल रहना पसंद करती हैं. वर्दा अशरफ एक प्रमुख पाकिस्तानी राजनीतिक परिवार की सदस्य हैं. वह अशरफ मर्थ की बेटी हैं जो गुजरांवाला में एक जाने-माने SSP थे.
पिता का हुआ था मर्डर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1997 में उनके घर के पास एक प्रतिबंधित धार्मिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने वर्दा अशरफ के पिता की हत्या कर दी थी. वर्दा अशरफ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पाकिस्तानी राजनीति में एक बड़े नेता चौधरी परवेज़ इलाही की भतीजी भी हैं. यह रिश्ता उनके पिता, दिवंगत SSP अशरफ मर्थ, के इलाही के बहनोई होने के कारण है. वर्दा अशरफ अपने पारिवारिक संबंधों और शादी के कारण पाकिस्तान की शक्तिशाली राजनीतिक दुनिया का एक बहुत बड़ा हिस्सा हैं.
ये भी पढे़ं.. T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले श्रीलंका का बड़ा बदलाव, दिग्गज खिलाड़ी को बाहर का रास्ता
फैमिली में कौन-कौन?
वर्दा अशरफ और मोहसिन नकवी के परिवार में छह लोग हैं, जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां शामिल हैं. अपने पति के विपरीत, जो राजनीति और खेल प्रबंधन में अपनी प्रमुख भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, वर्दा अशरफ सार्वजनिक जीवन में लो प्रोफाइल रहना पसंद करती हैं. हालांकि, वह टिक टॉक पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके फॉलोअर्स लाखों में देखने को मिलते हैं.