क्या पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से सिर्फ 3 मैच खेलकर हो जाएगा बाहर!

क्या पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से सिर्फ 3 मैच खेलकर हो जाएगा बाहर!


Last Updated:

Pakistan may eliminated from Group Stage: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में नीदरलैंड्स और अमेरिका से भिड़ेगी. भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने नहीं खेलने का फैसला लिया है. अमेरिका ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया था और इस बार भी खतरनाक फॉर्म में दिख रही है. ऐसे में पाकिस्तान पर ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 ग्रुप में अमेरिका और नीदरलैंड्स जैसी उलटफेर करने वाली टीम

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप स्टेज पाकिस्तान की टीम के लिए चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है. सलमान अली की टीम को ग्रुप ए में अपने पहले दो मैच नीदरलैंड्स (7 फरवरी) और अमेरिका (10 फरवरी) के खिलाफ खेलने हैं. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले 15 फरवरी के मुकाबले को पाकिस्तान ने ना खेलने का फैसला लिया है. इसकी वजह से उसके 2 अंक बिना खेले चले जाएंगे और नेट रन रेट में भी नुकसान होगा. ग्रुप स्टेज के पहले दो मैच पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होंगे क्योंकि नीदरलैंड्स और अमेरिका उलटफेर करने का दम रखती है.

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था.  इससे साफ है कि कम रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ पाक टीम की कमजोरी बनी हुई है. अमेरिका की टीम ने इंडिया ए के खिलाफ वार्म अप मैच में 200 रन ठोक उसके लिए खतरे की घंटी बजा दी है. नीदरलैंड्स ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खुद को डार्क हॉर्स साबित किया था. 2009 में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को भी मात दी थी.

नीदरलैंड्स और अमेरिका की चुनौती

इस टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स को डार्क हॉर्स माना जा रहा है. 2022 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर दिया था, जबकि 2009 में इंग्लैंड को भी हराया था. अमेरिका ने 2024 वर्ल्ड कप में दिखा दिया कि छोटी और कम अनुभवी टीमें भी बड़ा उलटफेर कर सकती हैं, जैसा कि उन्होंने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराकर किया.

पाकिस्तान की संभावित कमजोरियां

पिछले मैचों में पाकिस्तान कमजोर टीमों के खिलाफ प्रदर्शन में चूक गया है. अमेरिका और नीदरलैंड्स जैसी टीमों के खिलाफ मैच हारने से ग्रुप स्टेज से बाहर होने की संभावना बढ़ जाती है. टीम की बल्लेबाजी कभी भी बिखर जाती है. अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में टीम को हार इसका सबूत है. भारत के खिलाफ मैच में शामिल न होने से भी टीम की ग्रुप स्थिति और मानसिक स्थिति पर दबाव पड़ेगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान का शेड्यूल

7 फरवरी: पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स, कोलंबो, सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब
10 फरवरी: पाकिस्तान vs अमेरिका, कोलंबो, सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब
15 फरवरी: पाकिस्तान vs भारत, कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम (मैच होने की संभावना नहीं)
18 फरवरी: पाकिस्तान vs नामीबिया, कोलंबो, सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

क्या पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से सिर्फ 3 मैच खेलकर हो जाएगा बाहर!



Source link