जबलपुर में मौसम ने फिर दिया चकमा! 5 फरवरी तक छाते से करें दोस्ती, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

जबलपुर में मौसम ने फिर दिया चकमा! 5 फरवरी तक छाते से करें दोस्ती, बारिश के साथ गिरेंगे ओले


Last Updated:

Jabalpur Weather Today: जबलपुर में मौसम ने फिर करवट ली है, जिसके कारण दिन में हल्का उतार-चढ़ाव और रात में ठंड कम महसूस हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ का असर अब जबलपुर और आसपास के जिलों में दिख रहा है. शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 5 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. किसानों और आम लोगों को मौसम के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Jabalpur Weather Today: जबलपुर और आसपास के जिलों में बीते तीन दिनों से मौसम करवट ले रहा है. दिन में हल्का उतार-चढ़ाव और रात की ठंड में कमी लोगों को महसूस हो रही है. इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और उत्तर भारत में बना चक्रवाती परिसंचरण बताया जा रहा है.

मौसम की वजह
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण का असर अब मध्य प्रदेश तक पहुंचा है. इसके चलते जबलपुर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. सोमवार सुबह धूप थोड़ी देर के लिए निकली, लेकिन दोपहर तक आसमान में बादलों ने फिर डेरा डाल लिया.

तापमान का हाल
शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के आसपास है. वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक है. बादलों की मौजूदगी और उत्तर-पूर्वी हवाओं की हल्की गति (4-5 किमी/घंटा) के चलते रात के ठंड का असर कम महसूस हुआ. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 5 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो संभाग के मौसम को प्रभावित करेगा.

बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि आज संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है. अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. किसानों को मौसम के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

जबलपुर में मौसम ने फिर दिया चकमा! 5 फरवरी तक छाते से करें दोस्ती



Source link