नंदनी शर्मा ने बदला WPL का इतिहास, 2 विकेट लेते ही कर दिया करिश्मा! अब तक किसी ने नहीं किया था ये कारनामा

नंदनी शर्मा ने बदला WPL का इतिहास, 2 विकेट लेते ही कर दिया करिश्मा! अब तक किसी ने नहीं किया था ये कारनामा


WPL 2026 Eliminator: महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात जाएंट्स से हो रहा है. वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने इतिहास रच दिया. गुजरात के खिलाफ लगातार दो गेंद पर दो विकेट लेकर नंदनी ने वो कारनामा कर दिखाया जो विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में किसी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया था.

दिल्ली कैपिटल्स की नंदनी शर्मा WPL के किसी एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं. WPL 2026 में उन्होंने अब तक 16 विकेट चटकाए हैं. इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वो अब दूसरे स्थान पर आ गई हैं.

WPL में नंदनी शर्मा ने रचा इतिहास

Add Zee News as a Preferred Source


WPL 2026 में नंदनी शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है. वो इस सीजन एक हैट्रिक भी ले चुकी हैं और गुजरात जाएंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में भी वो हैट्रिक लेने के करीब थीं. उन्होंने छठे ओवर की पहली दो गेंद पर विकेट लेकर सनसनी मचा दी. नंदनी ने पहले अनुष्का शर्मा को चलता किया और फिर गुजरात जाएंट्स की कप्तान एशले गार्डनर को शून्य पर पवेलियन की राह दिखाई. गार्डनर को आउट कर उन्होंने इस सीजन अपना 16वां शिकार किया और इसके साथ ही WPL के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गईं. उन्होंने इस मामले में साइका इशाक को पीछे छोड़ा, जिन्होंने WPL 2023 में 15 विकेट चटकाए थे.

WPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट

WPL 2026 में टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स की नंदनी शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 9 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. पहले नंबर पर गुजरात जाएंट्स की अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन हैं, जिन्होंने अब तक 17 विकेट चटकाए हैं. लिस्ट में तीसरे स्थान पर RCB की नादिन डी क्लर्क हैं, जिन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं. नादिन की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है.

ये भी पढ़ें: ICC पूछेगा एक सवाल और घुटने पर आ जाएगा पाकिस्तान! क्या जवाब देंगे नकवी? कहीं हो ना जाए वर्ल्ड कप से छुट्टी

 



Source link