पचमढ़ी में होटल ब्लास्ट में संचालक पर लापरवाही का केस: एफआईआर में नाम का उल्लेख नहीं, कांग्रेस नेता का भाई किराए पर चला रहा – narmadapuram (hoshangabad) News

पचमढ़ी में होटल ब्लास्ट में संचालक पर लापरवाही का केस:  एफआईआर में नाम का उल्लेख नहीं, कांग्रेस नेता का भाई किराए पर चला रहा – narmadapuram (hoshangabad) News




पचमढ़ी में होटल सेरेनिटी द विला में हुआ ब्लास्ट एलपीजी गैस लीकेज की वजह से हुआ था। लीकेज की वजह से गैस किचिन में भरा गई। जैसे ही होटल कर्मचारी ने लाइटर जलाया, तत्काल धमाकेदार ब्लॉस्ट हुआ। जिससे होटल का ग्राउंड फ्लोर क्षतिग्रस्त हुआ। एक दीवार होटल के रूम में गिर गई। जिसमें होटल में रुके एक ही परिवार के दो बच्चे समेत पति, पत्नी घायल हो गए। जिन्हें पिपरिया लाया गया। जो अब इंदौर में उपचार करवा रहे है। किचिन में कुक झुलस गया। जिसका नर्मदापुरम में उपचार जारी है। मामले में सोमवार रात 9.30 बजे होटल संचालक के खिलाफ ज्वलंतशील पदार्थ का लापरवाही से देखरेख करने और घायल होने की धाराओं में केस दर्ज किया है। एफआईआर में आरोपी होटल संचालक का नाम नहीं लिखा है लेकिन इस होटल सेरेनिटी द विला को वरिष्ठ कांग्रेसी पंकज जायसवाल के भतीजे और पूर्व विधानसभा प्रभारी सिद्धार्थ शेंकी जायसवाल के बड़े भाई तुषार जायसवाल संचालित करते है। एफआईआर में आरोपी के नाम का उल्लेख नहीं करना भी एक बड़ा सवाल है। रूम में आ रही थी गैस बदबू महिला घायल पर्यटक रीमा गाड़ोदिया निवासी खामगांव जिला बुलढाना महाराष्ट्र की तरफ से पुलिस ने होटल सेरेनिटी द विला के संचालक के खिलाफ बीएनएस धारा 125 (ए), 287 के तहत एफआईआर लिखी गई है। रीमा गाड़ोदिया के मुताबिक 31 जनवरी को वो, अपने पति प्रदीप गाड़ोदिया (40), बच्चे नमन (8), एवं मोरेश (5) के साथ अपने घर से पचमड़ी घूमने के लिए निकले थे। पचमड़ी के पास पनारपानी रिट्रीट होटल में रात रुके बाद 01/02/2026 को सुबह पचमड़ी पहुंचे। पचमढ़ी में शाम 07.30 बजे हम चारों होटल सेरेनिटी द विला ग्राउंड फ्लोर पर रूम नंबर 101 किराए पर लिया। जो होटल की किचिन से लगा हुआ था। 02/02/2026 को सुबह रूम में ही बैठे हुए थे, रूम में थोड़ी-थोड़ी गैस की बदबू आ रही थी। सुबह करीब 8 बजे होटल की किचिन में बहुत तेज धमाका हुआ, जिससे रूम की एक दीवार फटकर अंदर उनके ऊपर गिरी। जिससे पति पत्नी और सभी बच्चे चोट में आ गए। मुझे सिर, चेहरा हाथ पैर में चोटें लगी। पति प्रदीप को सिर छाती में चोटें, लड़का नमन के सिर, और मोरेश को सिर और हाथ में चोटें लगी। थाना प्रभारी बोले- संचालक ने लापरवाही और किचिन में सुरक्षा मापदंडों में कमी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य ने बताया एलपीजी गैस लीकेज से ब्लास्ट की संभावना है। प्राइमरी तौर पर होटल सेरेनिटी द विला के संचालक की लापरवाही सामने आई है। लापरवाही एवं किचिन व रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं करने के कारण एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ और आग लगने से किचिन में तेज धमाका हुआ। जिस कारण आग लगने व दीवार टूटने से हम सभी को चोटें आई है। होटल संचालक को आरोपी बनाया है। दस्तावेज देखने के बाद संचालक, मैनेजर का नाम स्पष्ट होगा।
तेज धमाका, होटल फर्स्ट फ्लोर का दरवाजे कांच फूटे होटल में जहां हादसा हुआ, वहां केवल चाय बनती है। सोमवार सुबह होटल सेरेनिटी द विला में ब्लास्ट हुआ तो उससे 20मीटर दूर पांडव रिट्रीट होटल तक की दीवार में दरारें आ गई। भीषण ब्लास्ट में होटल का किचन पूरी तरह तहस-नहस हो गया। सिलेंडर पड़ा मिला। जो सुरक्षित है। सीलिंग, फर्नीचर और दूसरा सामान टूट गया। किचन की दीवार पिलर गिर गया। कई दीवारों में दरारें आ गई। फर्स्ट फ्लोर के कमरे के दरवाजे और कांच भी फूट गए। दीवार गिरने से महाराष्ट्र बुलढाणा के 4 पर्यटक (पति पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। सभी पर्यटकों को निकाला। घटना के बाद पुलिस में होटल में जिस जगह ब्लास्ट हुआ। उस क्षेत्र को सील कर दिया है। होटल में रूके लगभग 19 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ओटीटी मूवी की शूटिंग चल रही है। शूटिंग के ही स्टॉफ के रुकने के लिए 7 रूम लिए थे। ब्लॉस्ट से वो भी डरे, सहमे हुए है। 4 दिन बाद लगना है शिवरात्रि मेला, जांच जरूरी हिल स्टेशन पचमढ़ी में 6 फरवरी से महाशिवरात्रि मेले का आयोजन होना है। जिसमें करीब 5 लाख श्रद्धालु पचमढ़ी के विभिन्न शिव मंदिरों के दर्शन के लिए आएंगे। पचमढ़ी के होटल, रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की नियमित जांच न होने और इस प्रकार की लापरवाही सामने आने पर एक बड़ा खतरा सामने खड़ा हो गया है। मेला शुरू होने के दौरान इस प्रकार का हादसा होता तो आसपास मौजूद कई श्रद्धालुओं को नुकसान हो सकता था। एफएसएल व्यस्त होने से नहीं पहुंची, आज करेगी मुआयना पचमढ़ी में हुए ब्लॉस्ट की जांच में घटना स्थल पर सोमवार देर शाम तक टीम एफएसएल अधिकारी नहीं पहुंच सकें। जिसकी वजह हरदा जिले में हत्या और नर्मदापुरम जिले में ही सुसाइड का केस आ जाने से एफएसएल अधिकारी दोनों स्थान पर पहुंचे, जिस वजह पचमढ़ी नहीं पहुंच पाएं। अब मंगलवार को एफएसएल अधिकारी होटल का मुआयना करने पहुंचेंगे।



Source link