बिजली कंपनी के कर्मचारियों के ऑडियो आए सामने: ग्रामीणों से अवैध वसूली की बातचीत; रिकॉर्डिंग करने वाले कर्मचारी की थाने में शिकायत – Guna News

बिजली कंपनी के कर्मचारियों के ऑडियो आए सामने:  ग्रामीणों से अवैध वसूली की बातचीत; रिकॉर्डिंग करने वाले कर्मचारी की थाने में शिकायत – Guna News




जिले के मृगवास इलाके के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उपकेंद्र के अंतर्गत बांसहेडा क्षेत्र से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर उपभोक्ताओं से अवैध राशि वसूलने की बातचीत सुनी जा रही है। मामला मृगवास का है। विभाग में पदस्थ कर्मचारी आपस में अवैध वसूली ओर उपभोक्ताओं से उगाई गई राशि के बारे में बात कर रहे हैं। कर्मचारियों की 3- 4 ऑडियो सामने आई हैं। वह अवैध रूप से उपभोक्ताओं से वसूले गए रुपयों के संबंध में बात करते नजर आ रहे है। ऑडियो के सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं ऑडिय रिकॉर्ड करने वाले कर्मचारी की शिकायत बाकी कर्मचारियों ने थाने में की है। ऑडियो सामने आने के बाद नाराजगी
वायरल ऑडियो को लेकर आमजन में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सालों से उपकेंद्र के कुछ कर्मचारियों नए कनेक्शन, लोड बढ़ाने, फॉल्ट सुधारने एवं अन्य कार्यों के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली कर रहे हैं, लेकिन अब जाकर इसका प्रमाण सामने आया है। गौरतलब है कि पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह भी पूर्व में मृगवास उपकेंद्र के कर्मचारियों पर अवैध वसूली एवं गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगा चुके हैं। उस समय भी मामले ने तूल पकड़ा था, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब वायरल ऑडियो ने एक बार फिर उन आरोपों को सही साबित करने जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है। बिजली विभाग के अधिकारियों से जांच की मांग ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने इसे आम उपभोक्ताओं के शोषण का खुला उदाहरण बताते हुए जिला प्रशासन और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और उपकेंद्र में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग उठ रही है। फिलहाल विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं रिकॉर्डिंग करने वाले कर्मचारी के खिलाफ बाकी कर्मचारियों ने थाने में शिकायत की है।



Source link