भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) की नई टीम में अनुभवी और युवा दोनों शामिल हैं। इन्हें व्यापारियों ने जीता कर चैंबर में भेजा है। हालांकि, उन्नति पैनल से अध्यक्ष समेत कुल 19 पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य जीते। वहीं, प्रगतिशील पैनल को 2 कम मिले। पिछले चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य रहे अजय देवनानी और संजीव जैन गेहूं की जोड़ी अबकी बार मंत्री बने हैं। दोनों उन्नति पैनल से थे। सराफा एसोसिएशन से अखिलेश मित्तल ने कार्यकारिणी सदस्य के पद पर जीत हासिल की। ट्रांसपोर्ट कारोबारी कमल पंजवानी उपाध्यक्ष बने हैं। वहीं, अनुभवी ललित तांतेड़ को महामंत्री पद पर चुना गया। सुनील जैन, प्रदीप सेवानी, गोपाल सोनी, अजय गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, आदित्य मनया, सुनील पंजाबी, दिनेश बाफना, राजेश गुप्ता, कमल जैन, अमित जैन, वात्सायन जैन जैसे बड़े नामों ने भी जीत हासिल की है। सुबह दिए गए जीत के प्रमाण पत्र
बता दें कि पॉलीटेक्निक कॉलेज चौराहा स्थित मानस भवन में दो दिन से चुनावी प्रक्रिया चली। रविवार को वोटिंग हुई थी और 2 हजार व्यापारियों ने वोट डाले थे, जबकि सोमवार को वोटों की गिनती हुई। रात 12 बजे तक सभी पदाधिकारियों के नतीजे सामने आ गए, लेकिन कार्यकारिणी सदस्य के नतीजों में देरी हो गई। मंगलवार सुबह तक काउंटिंग चली। पर्यवेक्षक पीसी कोठारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर जीत हासिल करने वालों को प्रमाण पत्र दिए गए। अध्यक्ष जिस पैनल से, उसके पदाधिकारी-सदस्य ज्यादा
अध्यक्ष पद के चुनाव में गोविंद गोयल ने जीत हासिल की। कुल 1999 वोटों में से गोयल को 1085 और तेलकुल पाल सिंह पाली को 894 वोट मिले हैं। इस तरह गोयल 193 वोट से जीत गए हैं। 13 वोट रिजेक्ट हुए हैं। गोयल की उन्नति पैनल थी। जिसके पदाधिकारी और सदस्य ज्यादा हैं। दोनों पैनल की यह तस्वीर…
उन्नति पैनल- 7 पदाधिकारी और 12 कार्यकारिणी सदस्य जीते हैं। इनमें अध्यक्ष गोविंद गोयल, उपाध्यक्ष अरविंद जैन, आदित्य मनयां, मंत्री अजय देवनानी, संजीव जैन, सुनील जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल। कार्यकारिणी सदस्य वात्सायन जेन, अनिल मिश्रा, मनोज साहू, अखिलेश मित्तल, सुलभ मित्तल, आदित्य सिंघई, सचिन जैन, स्मित जैन, राजेश गुप्ता, कमल जैन, अमित जैन, जवाहर कोटवानी। प्रगतिशील पैनल- 5 पदाधिकारी और 12 कार्यकारिणी सदस्यों ने जीत हासिल की। उपाध्यक्ष कमल पंजवानी, प्रदीप अग्रवाल, महामंत्री ललित तांतेड़, सह कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता। कार्यकारिणी सदस्य आयुष मोदी, दर्शन गर्ग, सुनील पंजाबी, दिनेश बत्रा, सुशील बाफना, अनुराग जैन, नवनी अग्रवाल, सचिन संगतानी, अनिल चुग, रामेश्वर अगवाल, विकास जैन गोधा, मनोज नागरानी।
Source link