Last Updated:
Mayank Yadav IPL 2026: अपनी तूफानी रफ्तार से तहलका मचाने वाले युवा भारतीय पेसर मयंक यादव मैदान पर लौट चुके हैं. उन्होंने इंडिया-ए के लिए अमेरिका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप वार्मअप मुकाबला खेला. मयंक यादव पिछले 9 महीने से एक्शन से दूर थे. इससे पहले उन्होंने पिछला मुकाबला आईपीएल 2025 में खेला था.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव लंबे समय बाद पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटे हैं. मयंक यादव इंडिया-ए के लिए अमेरिका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 वार्मअप मैच खेला. आईपीएल 2024 में लगातार 150 KMPH की स्पीड से गेंदबाजी करने के बाद टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले मयंक पिछले 9 महीने से एक्शन से दूर थे. हालांकि, अब इस 23 साल के बॉलर ने आईपीएल 2026 के लिए हुंकार भरते हुए मैदान पर वापसी कर ली है. मयंक आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे.
कमबैक मैच में कैसा रहा प्रदर्शन?
मयंक यादव अमेरिका के खिलाफ तूफानी रफ्तार से गेंदबाजी करते तो दिखे, लेकिन असरदार नहीं रहे. वह टीम के चौथे सबसे महंगे गेंदबाज रहे. मयंक यादव ने 12.30 की इकॉनमी से रन लुटाए. मयंक ने तीन ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 37 रन दिए. बड़ी बात यह रही कि वह अमेरिका के किसी भी बल्लेबाज को आउट करने में कामयाब नहीं रहे. इस मुकाबले में इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे आयुष बडोनी सबसे महंगे रहे. उन्होंने एक ओवर में 23 रन लुटा दिए थे. मयंक यादव अब 6 फरवरी को इंडिया-ए की जर्सी में नजर आएंगे, जब टीम का वार्मअप मैच में का सामना नामीबिया से होगा.
मयंक यादव ने 9 महीने बाद खेला कोई मैच.
आईपीएल 2025 में खेला था पिछला मैच
मयंक यादव ने इससे पहले अपना पिछला मुकाबला आईपीएल 2025 में खेला था. मयंक ने चार मई 2025 को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में गेंदबाजी की थी, जिसमें वह काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने चार ओवर में 15 की बेहद खराब इकॉनमी से 60 रन लुटा दिए थे. इसके बाद वह चोटिल होने के चलते एक्शन से दूर हो गए. मयंक यादव टीम इंडिया के लिए तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें चार विकेट चटकाए हैं.
चोटों से प्रभावित रहा है करियर
मयंक यादव का अब तक का करियर चोटों से प्रभावित रहा है. 2022 में उनकी आईपीएल में एंट्री हुई, जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा. दो सीजन बाद 2024 में उन्हें डेब्यू का मौका मिला. इस युवा स्टार ने डेब्यू मैच में ही 150 KMPH से ऊपर की की रफ्तार से गेंदबाजी कर तहलका मचाया. उन्होंने सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी, जो उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटे रफ्तार से फेंकी. यह लीग इतिहास की सबसे तेज गेंदबाजों में से एक है. मयंक की नजरें अब आगामी आईपीएल सीजन में जबरदस्त कमबैक पर होंगी. वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ही खेलेंगे. अब तक मयंक ने 6 आईपीएल मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें