रसोई में कभी खत्म न होने दें 3 चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी! घर में…

रसोई में कभी खत्म न होने दें 3 चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी! घर में…


Last Updated:

Vastu Tips For Kitchen: रसोई में नमक केवल खाने में स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि वास्तु की दृष्टि से भी बेहद जरूरी माना जाता है. इसके बिना भोजन अधूरा है और रसोई की ऊर्जा भी सही नहीं मानी जाती. मान्यता है कि अगर रसोई में नमक का डिब्बा बिल्कुल खाली हो जाए, तो इसका नकारात्मक असर पूरे घर में पड़ता है.

उज्जैन. हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को न केवल वास्तुकला का विज्ञान माना गया है बल्कि इसे जीवन को सुख, समृद्धि और संतुलन देने वाला मार्गदर्शक भी समझा जाता है. उज्जैन के प्रसिद्ध आचार्य आनंद भारद्वाज लोकल 18 को बताते हैं कि रसोई को सिर्फ खाना बनाने वाली जगह नहीं माना जाता बल्कि इसे पूरे परिवार की सेहत और सौभाग्य जुड़ा स्थान माना जाता है. मान्यता है कि रसोई में मां अन्नपूर्णा वास करती हैं. वास्तु शास्त्र में घर की रसोई से संबंधित कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. वास्तु के अनुसार माना जाता है कि किचन में रखी कुछ चीजों का सीधा असर परिवार की खुशहाली पर पड़ता है. मान्यता है कि रसोई में तीन विशेष वस्तुएं हमेशा पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए. अगर इनके डिब्बे खाली रहते हैं, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और आर्थिक समृद्धि में भी कमी आने लगती है. आइए जानते हैं कि वे तीन जरूरी चीजें कौन सी हैं, जिन्हें रसोई में कभी खाली नहीं रखना चाहिए.

चावल- अनाज में चावल को सबसे शुभ और पवित्र माना गया है. इसका इस्तेमाल न सिर्फ खाने में बल्कि पूजा, हवन और धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है, इसलिए इसे अक्षत कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चावल का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है. मान्यता है कि अगर घर की रसोई में चावल पूरी तरह खत्म हो जाएं, तो इसका नकारात्मक असर पड़ता है. इससे घर में अशांति बढ़ सकती है और धन की कमी होने लगती है, इसलिए चावल का डिब्बा हमेशा भरा हुआ रखना शुभ माना जाता है.

हल्दी- वास्तु शास्त्र में रसोई की हर छोटी चीज का बड़ा महत्व माना गया है. खासतौर पर हल्दी का डिब्बा कभी भी खाली नहीं होना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है, जो धन, सम्मान, सुख और पारिवारिक खुशहाली के कारक माने जाते हैं. माना जाता है कि अगर रसोई में हल्दी पूरी तरह खत्म हो जाए, तो यह गुरु ग्रह के कमजोर होने का संकेत माना जाता है. इससे घर में शुभ कार्यों में रुकावटें आने लगती हैं और परिवार के सदस्यों की तरक्की भी धीमी पड़ सकती है. हल्दी की कमी से घर की सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है और सुख-समृद्धि पर भी असर पड़ता है, इसलिए रसोई में हल्दी हमेशा पर्याप्त मात्रा में रखनी चाहिए.

नमक- रसोई में नमक सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि वास्तु की दृष्टि से भी बेहद जरूरी माना जाता है. इसके बिना भोजन अधूरा लगता है और रसोई की ऊर्जा भी सही नहीं मानी जाती. मान्यता है कि अगर घर में नमक का डिब्बा बिल्कुल खाली हो जाए, तो इसका नकारात्मक असर पूरे परिवार पर पड़ता है. इससे घर में कलह बढ़ सकती है और लोगों के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं. साथ ही मानसिक बेचैनी और तनाव भी बढ़ने लगता है. वास्तु के अनुसार, रसोई में नमक की कमी को धन संबंधी परेशानियों से भी जोड़ा जाता है, इसलिए इसे हमेशा पर्याप्त मात्रा में रखना शुभ माना जाता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

रसोई में कभी खत्म न होने दें 3 चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी! घर में…

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link