Smart Village: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का टेकाड़ी गांव जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित है, और इसे बालाघाट का स्मार्ट विलेज कहा जाता है. प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. टेकाड़ी गांव ने अपनी क्षमता को पहचाना और अन्य गांवों से अलग पहचान बनाई. गांव की पंचायत ने कई आधुनिक सुविधाएं प्रदान की है. टेकाड़ी गांव में पंचायत द्वारा मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. जिससे गांव की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और आगंतुक भी प्रभावित होते है. यहां के युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए एक आधुनिक जिम भी स्थापित की गई है. जिसमें गांव के लोग कसरत कर सकते है. इसके अलावा, गांव में एक लाइब्रेरी भी है. जहां बच्चों के लिए कई किताबें और मैगजीन उपलब्ध है.