सूने मकान से 90 लाख का सोना-चांदी उड़ाया, अब पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, ऐसे हुआ हाई-प्रोफाइल चोरी का गेम ओवर!

सूने मकान से 90 लाख का सोना-चांदी उड़ाया, अब पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, ऐसे हुआ हाई-प्रोफाइल चोरी का गेम ओवर!


Last Updated:

सोने और चांदी के दाम जिस तेजी से आसमान छू रहे हैं. उसी रफ्तार से चोरी की घटनाएं भी बढ़ने लगी है. चोरों के निशाने पर मंदिर आ गए हैं. चोर वहां से सोना और चांदी चुरा रहे हैं.

पुलिस ने चोरों को पकड़ा

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है, जहां जिले में लगातार हो रही चोरियों की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जब बड़वाह पुलिस ने चोरी किए गए 90 लाख की कीमत के सोने-चांदी के बिस्किट और सिल्लियां आरोपियों से जब्त कर ली हैं. इसके अलावा तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने लिया एक्शन
बड़वाह में 26 से 29 जनवरी के बीच तीनों बदमाशों ने एक सूने मकान में चोरी की थी. फरियादी अरुण अपनी मां का उपचार कराने के लिए गए थे. चोरी की घटना में तीन आरोपी शामिल थे, जिसमें एक आरोपी नाबालिग है. आरोपियों के कब्जे से 90 लाख रुपए के 300 ग्राम के तीन सोने के बिस्किट, 5 किलोग्राम चांदी की सिल्ली और अन्य सोने के जेवरात जब्त किए गए हैं. इसके अलावा पुलिस ने 28 हजार 500 रुपए नकद सहित एक लैपटॉप भी किया जब्त किया है.

CCTV देखने के बाद आरोपी हुए गिरफ्तार
बड़वाह पुलिस द्वारा 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी रविन्द्र वर्मा ने खुलासा किया है कि घटना बड़वाह थाना क्षेत्र के विनोबा मार्ग पर हुई थी और इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया. वहीं, एसपी ने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

पुलिस ने चलाई है मुहिम
वहीं एक दूसरी घटना में उज्जैन के घटिया थाना क्षेत्र के एक मंदिर से 10 लाख रुपए से ज्यादा के आभूषण चोरी होने के बाद पुलिस ने मुहिम चलाई है कि मंदिरों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और बंद पड़े कैमरे चालू करवाए गए. उज्जैन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को थाना महाकाल द्वारा चेक किया गया. धार्मिक स्थल पर CCTV कैमरे लगे हों, दरवाजे खिड़की प्रॉपर हो, ताले व्यवस्थित हो, रात्रि में चौकीदार या सेवादार हो, दान पेटी सुरक्षित हो, नगदी ज्यादा नहीं रखे, सोना चांदी रात्रि में नहीं रखें और इसके अलावा रोशनी का इंतजाम हो, इस तरह के निर्देश दिए गए.

homemadhya-pradesh

सूने मकान से 90 लाख का सोना-चांदी उड़ाया, अब पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़े आरोपी



Source link