क्रिकेटर क्रांति गौड़ पहुंचीं बागेश्वर धाम, धीरेंद्र शास्त्री ने किया गजब वेलकम, देखें Video
Kranti Gaur Video: छतरपुर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ पहुंचीं. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उन्होंने बागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना कर बागेश्वर बालाजी का आशीर्वाद लिया. इस दौरान क्रांति गौड़ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. धाम पहुंचने पर क्रांति ने आगामी सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव की सराहना की. वहीं, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्रांति के खेल की प्रशंसा करते हुए उन्हें आने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं.