गुना में महिला गांजा तस्कर को चार साल की सजा: कोर्ट ने लगाया 5 हजार रुपए का जुर्माना, 1.65 किलो माल के साथ पकड़ाई थी – Guna News

गुना में महिला गांजा तस्कर को चार साल की सजा:  कोर्ट ने लगाया 5 हजार रुपए का जुर्माना, 1.65 किलो माल के साथ पकड़ाई थी – Guna News




गुना के आरोन इलाके में गांजे की तस्करी करते हुए पकड़ाए महिला को कोर्ट ने सजा सुनाई है। महिला से लगभग 1.6 किलो गांजा बरामद किया गया था। कोर्ट ने उसे चार वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। मामला वर्ष 2019 का है। विशेष लोक अभियोजक राकेश व्यास ने बताया कि दिनांक 21/08/19 को थाना आरोन में पदस्थ उप निरीक्षक मलखान सिंह परिहार मुखबिर सूचना पर से मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे। वहां छिपकर देखा तो शाम लगभग 5 बजे मुखबिर के बताए नाम हुलिया की संदेही महिला आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोककर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अनीता उर्फ़ नीता पत्नी लालू उर्फ मर्दन सिंह बघेल बताया। पुलिस ने उसकी तलाश की तो उसके पास से 1.65 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया। न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत होने के बाद सुनवाई शुरू हुई। अभियोजन की ओर से अपने प्रकरण के समर्थन में न्यायालय में 10 गवाहों के बयान कराए गए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी महिला को दोषी माना। कोर्ट ने उसे 4 साल की सजा सुनाई। साथ ही उस पर पांच हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया।



Source link