पति ने पत्नी पर हथौड़े से किया वार: बचाने आई भाभी घायल, मायके में रह रही थी पत्नी – Shivpuri News

पति ने पत्नी पर हथौड़े से किया वार:  बचाने आई भाभी घायल, मायके में रह रही थी पत्नी – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे में बीच बाजार एक युवक ने अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई पत्नी की भाभी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को तत्काल नरवर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अलग-अलग रह रहे थे पति-पत्नी जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासी 23 वर्षीय राजकुमारी कुशवाह की शादी कुछ साल पहले नरवर निवासी रवि कुशवाह से हुई थी। दोनों की एक बेटी है। पारिवारिक विवाद और मारपीट के चलते राजकुमारी पिछले करीब एक साल से अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही थी। आरोप है कि रवि लगातार पत्नी पर वापस ससुराल आने का दबाव बना रहा था। सोमवार दोपहर करीब 4 बजे राजकुमारी अपनी भाभी नीलम कुशवाह के साथ बेटी को स्कूल लेने जा रही थी। तभी पुराने डाकघर के पास हाथ में हथौड़ा लेकर पहुंचे रवि कुशवाह ने पीछे से राजकुमारी पर वार कर दिया। नीलम ने जब ननद को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों महिलाएं लहूलुहान होकर गिर पड़ीं, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि घायलों के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल दोनों महिलाओं का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।



Source link