Last Updated:
Usman Tariq Bowling Action Legal or Illegal: पूर्व भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक की विवादित गेंदबाजी एक्शन पर अपनी राय दी है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान उनका एक्शन सवालों के घेरे में आ गया था. उस्मान पर चकिंग के आरोप लगे थे. दूसरे टी20 मैच में आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने उस्मान तारिक के एक्शन पर नाराजगी जताई थी और डगआउट में जाते समय अपने जेस्चर से उनके एक्शन पर सवाल खड़े किए थे.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बवाल मचा हुआ है. क्रिकेट में इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उनका एक्शन सवालों के घेरे में आ गया था. उस्मान पर चकिंग के आरोप लगे. दूसरे टी20 मैच में उस्मान की गेंद पर आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने उनके एक्शन पर आपत्ति जताई थी. डगआउट में जाते समय ग्रीन के जेस्चर ने यह दिखा कि वो उस्मान के बॉलिंग एक्शन से खुश नहीं हैं. उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन वैध है या अवैध इसको लेकर भारत के अनुभवी अंपायर अनिल चौधरी ने अपनी राय दी है. दरअसल, अनिल चौधरी ने इसे वैध बताया है.
पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने उस्मान तारिक के एक्शन को पूरी तरह सही बताया है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में अनिल चौधरी ने समझाया कि तारिक का एक्शन साइड से है और वह सभी गेंदें एक ही तरीके से डालते हैं, इसलिए उनका एक्शन ICC के नियमों के अंदर आता है.