बालाघाट में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा जल्द होगी शुरू: प्रबंध निदेशक ने की ऑपरेटर्स से चर्चा, कलेक्टर ने बताया ग्रामीण संपर्क मजबूत होगा – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा जल्द होगी शुरू:  प्रबंध निदेशक ने की ऑपरेटर्स से चर्चा, कलेक्टर ने बताया ग्रामीण संपर्क मजबूत होगा – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट जिले में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को जिला मुख्यालयों तथा शहरी केंद्रों से जोड़ना है। इसके माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम, नियमित और किफायती बस परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा के तहत आधुनिक बसों का संचालन किया जाएगा, जिनमें जीपीएस ट्रैकिंग, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, निर्धारित समय-सारिणी, स्वच्छता और सुरक्षा जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग के सचिव और मध्यप्रदेश सुगम परिवहन सेवा निगम के प्रबंध निदेशक मनीष सिंह ने बालाघाट का दौरा किया। उन्होंने जिले के बस ऑपरेटर्स के साथ इस योजना पर विस्तृत चर्चा की और उन्हें मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के बारे में जानकारी दी। सचिव मनीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा में निजी बस संचालकों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। इस योजना के तहत बस ऑपरेटर्स को संगठित रूप से जोड़ा जाएगा और उन्हें तकनीकी तथा प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस सेवा से ऑपरेटर्स को नियमित यात्रियों का लाभ मिलेगा और उनका संचालन अधिक व्यवस्थित होगा। 10 एकड़ भूमि चिन्हित करेंगे बालाघाट जिले में इस सेवा को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। इसके लिए मुख्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड के निर्माण के लिण् लगभग 10 एकड़ भूमि चिन्हित करने की बात कही गई है। इसका उद्देश्य एक सुव्यवस्थित बस स्टैंड, बेहतर यात्री सुविधाएं और प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करना है। कलेक्टर मृणाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से जिले के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों का शहरी क्षेत्रों से संपर्क मजबूत होगा और आमजन को सुरक्षित तथा समयबद्ध परिवहन सेवा उपलब्ध हो सकेगी।



Source link