बुरहानपुर में भाजपा की बजट 2026 पर जिला स्तरीय कार्यशाला: योगेश मेहता बोले- विकसित भारत 2047 की दिशा में आत्मनिर्भरता का रोडमैप – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में भाजपा की बजट 2026 पर जिला स्तरीय कार्यशाला:  योगेश मेहता बोले- विकसित भारत 2047 की दिशा में आत्मनिर्भरता का रोडमैप – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार शाम केंद्रीय बजट 2026 और वीबी-जी रामजी योजना पर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और मध्यप्रदेश इंडस्ट्रीज ऑफ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष योगेश मेहता ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल बुरहानपुर, टैक्स एसोसिएशन के पंकज सोमेया, महामंत्री चिंतामन महाजन, संजय जाधव और ईश्वर चौहान मंच पर उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता योगेश मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 देश को आर्थिक आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में आगे ले जाएगा। उन्होंने इसे उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन को नई गति देने वाला तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाने वाला बजट बताया। लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा
मेहता ने उल्लेख किया कि बजट में एमएसएमई ग्रोथ फंड, विनिर्माण क्षेत्र में सुधार, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी, टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास जैसे प्रावधान मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और व्यापार-उद्योग को मजबूती मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत की स्पष्ट रूपरेखा है, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा। चिटनिस बोलीं- सकारात्मक परिवर्तन आ रहे
विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनसे गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू और टैक्स बार एसोसिएशन के पंकज सोमैया ने भी केंद्रीय बजट और वीबी-जी रामजी बिल पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्रीय बजट 2026 और वीबी-जी रामजी योजना की सही जानकारी गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं, ताकि जनता तक सच्चाई पहुंचे और भ्रम का प्रभावी उत्तर दिया जा सके। पूर्व महापौर अतुल पटेल, पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, संजय जाधव, ईश्वर चौहान, टेक्सटाइल्स संगठन के सुरेश लखोटिया, आनंद सिंघानिया, धर्मेंद्र पुरोहित, वेदांत मित्तल, रवि गुप्ता, राजेश सेठिया, योगेश चौकसे, विजय राठौर, आस्था राय, राजू शिवहरे, योगेश चौकसे, अरुण पाटिल, रुद्रेश्वर एंडोले, संभाजी सगरे, मंडल अध्यक्ष चिंटू राठौर, रवि काकडे, खकनार जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नीलेश चौकसे आकाश राखोंडे,महेंद्र जोगी, अर्चना योगेश पाटिल, प्रदीप कसेरा, सुनील वाघे सहित अन्य मौजूद रहे।



Source link