Indian Cricket Team: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने उन खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जिनका सामना करना उन्हें नेट्स में सबसे मुश्किल लगता है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले किशन ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सनसनी मचा दी है. उन्होंने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में बड़ी बात कही है. किशन ने इन दो दिग्गजों को सबसे खतरनाक गेंदबाज बताया.
चहल और बुमराह की तारीफ
किशन ने कहा कि स्पिनरों में युजवेंद्र चहल सबसे मुश्किल हैं, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हमेशा बड़ी चुनौतियां पेश करते हैं. हाल ही में एक बातचीत में किशन ने बताया कि अनुभवी तेज गेंदबाज बल्लेबाजों पर आसानी से गेंद नहीं फेंकते, भले ही हालात मुश्किल हों. उन्होंने उन मौकों को भी याद किया जब अगर कोई बल्लेबाज प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनकी गेंदों को अच्छे से खेलता था, तो बुमराह बाउंसर की झड़ी लगा देते थे.
किशन ने क्या-क्या कहा?
किशन ने कहा, ”स्पिनरों में मुझे युजी भाई (युजवेंद्र चहल) को खेलना मुश्किल लगता है. मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे समझ लिया है. तेज गेंदबाजी में (जसप्रीत) बुमराह भाई से बेहतर कोई नहीं है. मैं आपको एक कहानी बताता हूं. वह बुरा मान जाएंगे कि मैं यह बात हर जगह कहता हूं. जब हम प्रैक्टिस करते हैं, तो हमें अक्सर अलग-अलग विकेट मिलते हैं. कुछ घास वाले होते हैं, कुछ सूखे होते हैं. लेकिन जब भी घास वाला विकेट होता है, तो आमतौर पर गेंदबाज बल्लेबाजों पर आसानी से गेंद फेंकते हैं, लेकिन बुमराह इसमें विश्वास नहीं करते. अगर कोई बल्लेबाज गेंद को अच्छे से खेलता है, तो आप जानते हैं कि वह बाद में बाउंसर की झड़ी लगा देगा.”
ये भी पढ़ें: PSL 2026: IPL में अनसोल्ड, टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर… अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज को मिला पाकिस्तान का सहारा
न्यूजीलैंड के खिलाफ बरसाए रन
किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम में वापसी के बाद से शानदार फॉर्म में हैं. चार मैचों में उन्होंने 53.75 की औसत से 215 रन बनाए, जिसमें तिरुवनंतपुरम में पांचवें और आखिरी टी20 में एक शतक भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: WPL 2026: रिकॉर्ड चौथी बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स, स्मृति मंधाना की RCB से भिड़ेगी जेमिमा रोड्रिग्ज की टीम
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.