बैतूल में पंचायत सचिवों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन: मारपीट के आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग; कलमबंद हड़ताल की चेतावनी – Betul News

बैतूल में पंचायत सचिवों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:  मारपीट के आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग; कलमबंद हड़ताल की चेतावनी – Betul News




बैतूल में पंचायत सचिवों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत सचिव संतोष शिवहरे के साथ मारपीट के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो जिलेभर के सचिव कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे। ग्राम पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि 28 जनवरी को ग्राम पंचायत झिरियादोह में सचिव संतोष शिवहरे के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कलेक्टर ने पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन में अन्य मांगें भी शामिल थीं। इनमें जनपद पंचायत स्तर पर साप्ताहिक बैठकों को रविवार की बजाय अन्य कार्य दिवस पर आयोजित करना और सचिवों को हर महीने की 1 से 5 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करना शामिल है।



Source link