‘मैच होता तब भी पाकिस्तान की हार तय थी…IND vs PAK मुकाबले पर फैंस ने कसा तंज

‘मैच होता तब भी पाकिस्तान की हार तय थी…IND vs PAK मुकाबले पर फैंस ने कसा तंज


Last Updated:

India vs pak-match public opinion : पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है. अब दुनियाभर से क्रिकेट फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. जबलपुर के कई फैंस का कहना है कि पाकिस्तान खेलने से पहले ही मानसिक रूप से हार मान चुका था. हाल के मैच के आंकड़े बेहद डरावने थे. भारतीय टीम का जोश और प्रदर्शन हाई है.

जबलपुर. पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है. मतलब 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला भारत और पाकिस्तान का T20 मैच नहीं होगा, जिसको लेकर क्रिकेट फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. क्रिकेट फैंस का कहना है कि पाकिस्तान खेलने से पहले ही मानसिक रूप से हार मान चुका था. पाकिस्तान को भी पता है आज का भारत क्रिकेट के हर फॉर्मेट में कई कदम आगे निकल चुका है.

भारत की मजबूत बैटिंग लाइनअप और धारदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान टिक ही नहीं पाता. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान डरा हुआ है. मैच हो या न हो, भारत को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि भारत और पाकिस्तान का मैच महज औपचारिकता ही रहता हैं. आइए जानते हैं क्रिकेट फैंस का क्या कहना हैं.

अंडर-19 में भी भारत ने पाकिस्तान को जमकर दी पटकनी
क्रिकेट प्रेमी शुभम पाठक ने लोकल 18 से कहां पाकिस्तान खेलने से पहले ही डर चुका है क्योंकि अंडर-19 में भी भारत ने पाकिस्तान को जमकर पटकनी दी थी. पाकिस्तान खेलता तब भी उसकी हार हमेशा की तरह तय रहती,  लेकिन थोड़ी निराशा इस बात से है इंडियंस क्रिकेट प्रेमियों को सेलिब्रेशन करने का मौका नहीं मिलेगा. बांग्लादेश के पीठ के पीछे पाकिस्तान भी अपनी नाकामियों को छुपाने का जरिया मिला हैं. हालांकि भारत-पाकिस्तान का मैच राजनीति का शिकार हो गया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद हमने हाथ तक नहीं मिलाया था, मैच हो या न हो…भारत को कोई फर्क नहीं पड़ता, वे हमारे लेवल के भी नहीं हैं.

नया भारत है, 200 के पार मारता है….
क्रिकेट प्रेमी आशीष कुमार ने कहां यह नया भारत है, जो T20 में हर बार 200 के पार मारता है, भारत की बैटिंग लाइनअप और बॉलिंग को देखकर पाकिस्तान थरथरा कर कांप रहा है. वर्ल्ड कप मैच में भारत ने 18 बार जीत हासिल की है लेकिन पाकिस्तान ने मैच सिर्फ चार. भारत से पाकिस्तान की तुलना करना, समय की बर्बादी है. अब पहले की तरह भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं रह गया. अब न टीवी स्क्रीन लगती है और न लोगों को ज्यादा इंटरेस्ट रह गया है क्योंकि सभी को पता है रण का मैदान हो या फिर खेल का मैदान भारत को जीतना ही है.

हारने के बाद पाकिस्तान में फूटती थी टीवी…
क्रिकेट फैंस शिवम ने कहां एक झटका जरूर लगा है, भारत-पाकिस्तान का मैच होना था. लेकिन कई वर्षों से देख रहे हैं, भारत क्रिकेट में कई गुना आगे निकल चुका है. भारत से पाकिस्तान की तुलना करना मतलब जमीन-आसमान का अंतर है. पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही डरा हुआ है और खेल के मैदान में पहले से ही डरता था. क्रिकेटर दर्श खत्री ने कहां भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रोमांच से भरा होता था. हारने के बाद पाकिस्तान में टीवी फूटती थी. सोशल मीडिया में मीम्स बनते थे, लेकिन अब यह नजारा देखने को नहीं मिलेगा. थोड़ी निराशा पटाखा व्यापारियों को होगी, जहां पटाखे नहीं बिकेंगे.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

‘मैच होता तब भी पाकिस्तान की हार तय थी…IND vs PAK मुकाबले पर फैंस ने कसा तंज



Source link