T20 World Cup 2026 All You Need To Know: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए… क्योंकि क्रिकेट का मौसम बिगड़ने वाला है. दुनिया की 20 टीमें 31 दिनों तक टी20 वर्ल्ड 2026 का खिताब जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार है. मेगा इवेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा. आईसीसी टी20 वर्ल्ड 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका को मिली है. टूर्नामेंट को लेकर फैंस के दिल में कई सवाल हैं. टी20 वर्ल्ड 2026 को लाइव कहां देखें, टाइमिंग क्या है, फॉर्मेट क्या है और किस ग्रुप में कौन है? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं.
टी20 वर्ल्ड 2026 की मेजबानी कौन कर रहा?
7 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक चलने वाले टी20 वर्ल्ड 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका को मिली है. टूर्नामेंट का आयोजन कुल आठ स्थानों पर होगा. भारत में पांच मैदानों पर मुकाबले खेले जाएंगे और श्रीलंका में तीन स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड 2026 का आयोजन होना है.
टी20 वर्ल्ड 2026 में कितनी टीमें हैं?
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन्हें 5 ग्रुप में बांटा गया है.
टी20 वर्ल्ड 2026 के ग्रुप्स
ग्रुप-ए: भारत, अमेरिका, नीदरलैंड, नामीबिया, पाकिस्तान
ग्रुप-बी: श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, ओमान, आयरलैंड
ग्रुप-सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल
ग्रुप-डी: अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात
ये है ‘ग्रुप ऑफ डेथ’
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-डी को सबसे खतरनाक माना जा रहा है. Group-D में अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और यूएई शामिल हैं. इस ग्रुप में अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है. सुपर-8 में सिर्फ दो टीमों को जगह मिलेगी, ऐसे में एक हार वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ सकता है.
टी20 वर्ल्ड 2026 का फॉर्मेट क्या है?
पहले ग्रुप स्टेज के मुकाबले होंगे. प्रत्येक ग्रुप में से दो टीमें आगे का सफर यानी सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालिफाई करेगी. इसके बाद सुपर-8 में 4-4 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. इनमें से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी और फिर 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
टूर्नामेंट के मुख्य चरण
ग्रुप स्टेज: 7 फरवरी से 20 फरवरी 2026
सुपर-8 चरण: 21 फरवरी से 1 मार्च 2026
सेमीफाइनल 1: 4 मार्च 2026
सेमीफाइनल 2: 5 मार्च 2026
फाइनल: 8 मार्च 2026
टी20 वर्ल्ड 2026 कब और कहां देखें लाइव?
भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण स्टारस्पोर्ट्स चैनल पर होगा. वहीं, जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. टाइमिंग इस प्रकार है- अगर 3 मुकाबले होते हैं तो- पहला मैच: सुबह 11 बजे, दूसरा मैच: दोपहर 3 बजे और तीसरा मैच शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
टी20 वर्ल्ड कप विजेताओं की लिस्ट
2007 – भारत, 2009 – पाकिस्तान, 2010 – इंग्लैंड, 2012 – वेस्टइंडीज, 2014 – श्रीलंका, 2016 – वेस्टइंडीज, 2021 – ऑस्ट्रेलिया, 2022 – इंग्लैंड, 2024 – भारत