NCC का सर्टिफिकेट होने का क्या होता है फायदा? जानें शामिल होने का पूरा प्रोसेस

NCC का सर्टिफिकेट होने का क्या होता है फायदा? जानें शामिल होने का पूरा प्रोसेस


Last Updated:

NCC सर्टिफिकेट पुलिस भर्ती और सेना भर्ती में अहम भूमिका निभाता है. यह सर्टिफिकेट होने पर आपको बोनस में 5 से 10 अंक मिल जाते हैं, जिससे आपके सेलेक्ट होने के चांस बढ़ जाते हैं.

यदि आप भी सेना भर्ती, पुलिस की भर्ती या फिर दूसरी कोई नौकरी का करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको एनसीसी के ए सर्टिफिकेट और बी सर्टिफिकेट ले लेना चाहिए. यदि आपके पास यह सर्टिफिकेट होता है तो आपको बोनस में 5 से 10 अंक प्राप्त हो जाते हैं. जिससे आप की भर्ती में सेलेक्ट होने के चांस बढ़ जाते हैं. सूबेदार महादेव सोनवने ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप भी एनसीसी ज्वाइन करते हैं तो आप ए और बी सर्टिफिकेट जरूर प्राप्त करिए. आपको यह सर्टिफिकेट आपके करियर के लिए काफी लाभकारी होता है.

कक्षा दसवीं से कर सकते हैं स्काउट गाइड की तैयारी
लोकल 18 की टीम ने जब सूबेदार महादेव सोनवने से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आप स्कूल पढ़ रहे हैं तो कक्षा दसवीं से से स्काउट गाइड की तैयारी शुरू कर सकते हैं. सबसे पहले आपको स्काउट गाइड में शामिल होना होता है. यदि आप स्काउट गाइड में परेड में चलने की तैयारी करते हैं और आप बार-बार चलते रहेंगे, जिससे आपके सेलेक्शन में आसानी होगी. उसके बाद आप एनसीसी में तैयारी करते हैं और परेड में चलना सीखते हैं तो आपका एनसीसी में सिलेक्शन होगा. आप कक्षा दसवीं से इसकी तैयारी शुरू कर सकते हैं स्कूल में एक पढ़ाई लिखाई के साथ एनसीसी की क्लास भी लगाई जाती है, जिसमें विद्यार्थियों को अनुशासन, कदम से कदम चलना और देशभक्ति से संबंधित पुलिस जवान और आर्मी की तैयारी भी बताते हैं. यदि आप वहां पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर प्रैक्टिस शुरू कर देते हैं तो आप एनसीसी के माध्यम से आर्मी की भर्ती पुलिस की भर्ती सहित अन्य भारतीयों में भी पहुंच सकते हैं.

‘ए’ और ‘बी’ सर्टिफिकेट नौकरी में आते हैं काम 
एनसीसी का ‘ए’ सर्टिफिकेट कक्षा दसवीं से लेकर 12वीं तक जो विद्यार्थी होते हैं उनको दिया जाता है और इसके लिए आपको प्रशिक्षण और परीक्षा देना होती है. यदि आप उत्तीर्ण कर लेते हैं तो आपको ‘ए’ सर्टिफिकेट प्राप्त होता है. जो सेना भर्ती में और पुलिस भर्ती में पांच से 10 अंक अतिरिक्त देता है जिससे आपका सिलेक्शन होने में आसानी होती है. वही ‘बी’ सर्टिफिकेट जब आप महाविद्यालय की पढ़ाई करते हैं और एनसीसी में रहकर यदि यह परीक्षा देते हैं और उत्तीर्ण होते हैं तो ‘बी’ सर्टिफिकेट प्राप्त होता है उसमें भी आप को 5 से 10 अतिरिक्त अंक मिलने से आप को प्राथमिकता से सिलेक्शन होता है इसलिए यह आर्मी भर्ती और पुलिस भर्ती के लिए जरूरी भी होते हैं.

homemadhya-pradesh

NCC का सर्टिफिकेट होने का क्या होता है फायदा? जानें शामिल होने का पूरा प्रोसेस



Source link