Public Opinion: बजट में बस रील वालों के लिए लैब वाली बात समझ आई… सागर में युवा खुश, किसान निराश, महिलाएं उदास

Public Opinion: बजट में बस रील वालों के लिए लैब वाली बात समझ आई… सागर में युवा खुश, किसान निराश, महिलाएं उदास


Sagar News: भारत सरकार का बजट 2026 पेश हो चुका है. इस बजट को लेकर आम आदमी में कंफ्यूजन ज्यादा है. हालांकि, इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर इनफ्लुएंसर के लिए जो प्रावधान किए गए हैं, उससे युवा गदगद हैं. सागर में भी Local 18 की टीम ने बजट पर आम लोगों से चर्चा की. इसमें किसान खुश नहीं नजर आए. वहीं, महिलाओं की भी उम्मीद पूरी होती नहीं दिखी. हालांकि, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और कंटेंट क्रिएटरों के लिए स्कूल कॉलेज में लैब बनाने के लिए जो प्रावधान किए गए हैं, उस पर ‘Zen G’ यानी युवा खुश नजर आ रहे हैं.

इन पर तो कुछ हुआ नहीं?
सागर के युवा आनंद पाठक का कहना है कि एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर पैसा खर्च करना चाहिए. खुद के एआई मॉडल बनाने चाहिए. योग शिक्षा में कम रोजगार हैं. इस पर ध्यान देना चाहिए था. ऐसे स्पोर्ट जो ज्यादा पॉपुलर नहीं है, उन पर पैसा खर्च हो, सरकार को एस्ट्रोलॉजी से संबंधित कॉलेज पर ध्यान देना चाहिए था ताकि इस पर काम हो सके. इन सब पर तो सरकार ने कुछ किया नहीं.

व्यापारियों को फायदा, किसानों को नहीं
सहदेव ने कहा, बजट से हम लोगों को उम्मीदें थी कि फसलों के दाम में बढ़ोतरी होगी, लेकिन उस पर कोई चर्चा नहीं हुई. सरकार खुद मोटा अनाज के लिए प्रेरित कर रही थी. हम लोगों ने मक्का लगाया, लेकिन अब उसके दाम 1200 पर आ गए. इसी तरह सोयाबीन जब तक किसानों के पास था, तब तक 2500, 2000 का बिक रहा था. अब व्यापारियों के पास पहुंच गया तो 6000 का बिकने लगा.

हम आत्मनिर्भर बनेंगे…
सकेत शर्मा ने कहा, अभी जो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की बात होती थी, उसको बहुत आसान कर दिया गया है. टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव नहीं हुए हैं. इस बजट में ज्यादा कुछ डायरेक्टली समझ में तो नहीं आ रहा, लेकिन जो इंफ्रास्ट्रक्चर है, सड़क-रेलवे पर काफी बड़ा इन्वेस्टमेंट के लिए प्लान किया गया है. इसके अलावा फॉरेन एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन पर जो टैक्स ज्यादा था वह भी कम हुए हैं. इंडिया के अंदर काफी सारी चीजों की मैन्युफैक्चरिंग को प्लान है. इन सब से हम आत्मनिर्भर बनेंगे.

युवाओं का रखा ध्यान
विकास केसरवानी ने कहा, भारत सरकार का बजट बहुत अच्छा है. इसमें हम प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद देते हैं क्योंकि सबसे पहले भारत युवा देश है. उन्होंने युवाओं का ध्यान रखा. भारत के प्रत्येक जिले में गर्ल्स छात्रावास खोलने के लिए बजट में प्रावधान दिया है. यह स्वागत योग्य है. साथी युवाओं को बजट में कई क्षेत्र में उद्योग-धंधे, फैक्ट्रियां लाने के लिए भी प्रावधान किया है.

रील बनाने वालों के लिए बढ़िया हुआ…
अम्मू प्रजापति कहते हैं, भारत सरकार ने इस बार जो रील बनाने वालों के लिए बजट में प्रावधान किया है, वह बहुत अच्छा है. क्योंकि, इसके लिए स्कूल और कॉलेज में लैब बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे इनफ्लुएंसर अच्छी क्वालिटी के वीडियो बना पाएंगे. वहीं महिलाओं को बजट से उम्मीद थी की गैस सिलेंडर के दाम किचन का बजट भी कम हो जाएगा, साथ ही जो बुजुर्ग महिलाएं हैं, उन्हें पेंशन बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.



Source link