T20 WC में खेलेंगे ये 5 बुजुर्ग खिलाड़ी, एक ने तो रिटायरमेंट की उम्र पार कर ली!

T20 WC में खेलेंगे ये 5 बुजुर्ग खिलाड़ी, एक ने तो रिटायरमेंट की उम्र पार कर ली!


Last Updated:

5 Oldest players to play in T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फवरी से हो रही है. भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट का संयुक्त मेजबान है. इस बार टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही. ऐसे में आइए जानते हैं टूर्नामेंट में हिस्सा में लेने वाले पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में.

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. टूर्नामेंट में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही है. इन टीमों को कुल चार ग्रुप में बांटा गया है. लीग स्टेज में हर ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेगी. ऐसे में फटाफट क्रिकेट के इस विश्व युद्ध से पहले आइए जानते हैं टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनकी उम्र 40 के पार हो चुकी है.

इस लिस्ट में पहला नाम आता है ओमान के मोहम्मद नदीम का. नदीम टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी में से एक हैं. नदीम की उम्र अभी 43 साल है.नदीम अब तक कुल 70 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 805 रन बनाने के साथ 40 विकेट भी लिए हैं.

मोहम्मद नदीम के बाद इस लिस्ट में इटली के वायने मेडसन का नाम आता है. वायने मेडसन 42 साल की उम्र में टी20 विश्व कप खेलेंगे. मेडसन अब तक कुल 7 टी20 इंटरलनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक के साथ 205 रन बनाए हैं. क्रिकेट से पहले मेडसन साउथ अफ्रीका के लिए 22 साल की उम्र में हॉकी भी खेल चुके हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. नबी 41 साल की उम्र में टी20 विश्व कप खेलने मैदान पर उतरेंगे. टी20 में नबी एक अनुभवी ऑलराउंडर माने जाते हैं. अफगानिस्तान के लिए नबी अब तक कुल 147 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2430 रन बनाने के साथ 104 विकेट भी हासिल किए हैं.

नीदरलैंड के रोएलॉफ वैन डेर मेरवे भी इस लिस्ट में शामिल हैं. रोएलॉफ वैन डेर मेरवे भी 41 साल की उम्र में टी20 विश्व कप के लिए मैदान पर उतरेंगे. रोएलॉफ वैन डेर मेरवे नीदरलैंड के लिए अब तक कुल 67 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होने 561 रन और 74 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

लिस्ट में 5वां नाम जिम्बाब्वे के ब्रेडन टेलर का है. टेलर इसी 6 फरवरी को 40 साल के हो जाएंगे. जिम्बाब्वे के इस अनुभवी खिलाड़ी के नाम टी20 इंटरनेशनल में एक शतक भी है. टेलर अब तक कुल 58 मैच खेले हैं, जिसमें वे 1185 रन बना चुके हैं. इस फॉर्मेट में उनके नाम 1 शतक के साथ 6 अर्धशतक भी है.

homesports

T20 WC में खेलेंगे ये 5 बुजुर्ग खिलाड़ी, एक ने तो रिटायरमेंट की उम्र पार कर ली



Source link