Last Updated:
T20 World Cup 2026 Warm up Match Result: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, लेकिन उससे पहले सभी टीमें वार्म अप मैच खेल रही है. 3 फरवरी को खेले गए वार्म अप मैच में जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की. इसके अलावा नेपाल और श्रीलंका ए ने भी अपने-अपने मैच को जीता.
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 वार्म अप मैच के रिजल्ट
कोलंबो/चेन्नई: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले वार्म अप मैच में जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड को 29 रन से हराया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के लिए रेयान बर्ल ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा ने तीन विकेट हासिल की. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने नौ विकेट पर 178 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया जिसमें बर्ल ने 31 गेंद में छह चौकों की मदद से 50 रन बनाए. डियोन मायर्स ने 32 रन का योगदान दिया.
नीदरलैंड के लिए तेज गेंदबाज लोगान वैन बीक ने तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए. नीदरलैंड की टीम 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 149 रन ही बना पाई और मैच की आखिरी गेंद पर ऑल आउट हो गई. नगारवा 11 रन पर तीन विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे. लेग स्पिनर ग्रीम क्रेमर ने 15 रन देकर दो विकेट लिए. गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद वैन बीक ने 31 गेंद में तीन छक्कों से 40 रन बनाकर संघर्षपूर्ण पारी खेली लेकिन टीम को लक्ष्य के करीब नहीं ले पा सके.
नेपाल ने यूएई को 7 विकेट से हराया
वहीं चेन्नई में खेले गए एक अन्य वार्म अप मैच में नेपाल ने यूएई को 7 विकेट हराया. नेपाल के लिए मैच में ने दीपेन्द्र सिंह ऐरी (31 गेंद में नाबाद 50 रन) और आरिफ शेख (37 गेंद में नाबाद 61 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 103 रन की अटूट साझेदारी हुई थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने छह विकेट पर 145 रन बनाए जिसमें सोहेब खान ने सबसे अधिक 38 रन बनाए. लेग स्पिनर संदीप लामिछाने और तेज गेंदबाज करण केसी ने दो-दो विकेट लिए.
इसके जवाब में नेपाल अनुभवी बल्लेबाज कुशाल भुर्तेल और कप्तान रोहित पौडेल के विकेट सहित 45 रन तक तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में था. हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में नौ गेंद में सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले ऐरी और शेख ने मिलकर 12 चौके और तीन छक्के लगाए तथा सिर्फ 17 ओवर में टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.
श्रीलंका ए ने ओमान को हराया
कोलंबो कोल्ट्स क्लब मैदान पर एक अन्य मैच में ओमान ने श्रीलंका ए को दो ओवर शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया. हले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए ने नौ विकेट पर 145 रन बनाए. ओमान की ओर से शाह फैजल, शकील अहमद और जय ओडेदरा को दो-दो विकेट मिले. ओमान ने इसके जवाब में 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की तरफ से आमिर कलीम ने 47 गेंद पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें