WPL 2026 में दिल्ली की दबंगई, चौथी बार फाइनल में, RCB से खिताबी जंग

WPL 2026 में दिल्ली की दबंगई, चौथी बार फाइनल में, RCB से खिताबी जंग


Last Updated:

WPL 2026: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. फाइनल में दिल्ली का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ सामना होगा. दिल्ली कैपैटिल्स टूर्नामेंट में लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है. दिल्ली के लिए फाइनल तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था, उसे शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा था.

Zoom

दिल्ली कैपिटल्स चौथी बार फाइनल में पहुंची

वडोदरा: शिनेल हेनरी और नंदिनी शर्मा की दमदार गेंदबाजी के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने वूमेंस के एलिमिनेटर गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथी बार फाइनल का टिकट कटाया. कैपिटल्स के सामने गुरुवार को खेले जाने वाले फाइनल में पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी. जेमिमा रोड्रिग्स की टीम ने जायंट्स को सात विकेट पर 168 रन पर रोकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में तीन विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया.

कैपिटल्स के लिए लिजेल ली ने 24 गेंद में 43, शेफाली वर्मा ने 21 गेंद में 31,  कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 23 गेंद में 41 और लौरा वोल्वार्डट ने 24 नाबाद 32 रन का योगदान दिया. लिजेल ली और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 43 गेंद में 89 रन की आक्रामक साझेदारी के साथ मैच का रुख तय किया तो वहीं वोल्वार्डट और जेमिमा ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 68 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत को जाया नहीं होने दिया. जायंट्स के लिए जॉर्जिया वेयरहम ने दो जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ को एक सफलता मिली.

गुजरात के लिए बेथ मूनी की दमदार शुरुआत

सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी की नाबाद 62 रन की शानदार पारी के दम पर जायंट्स ने सात विकेट 168 रन बनाये. मूनी ने एक छोर संभालते हुए 51 गेंद की पारी में छह चौके जड़ने के साथ पांचवें विकेट के लिए जॉर्जिया वेयरहम के साथ 46 गेंद में 61 जबकि आखिरी ओवरों में काश्वी गौतम के साथ 19 गेंद में 39 रन की साझेदारी कर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया. वेयरहम में 25 गेंद में तीन चौके और एक छक्का लगा 35 रन बनाये जबकि काश्वी ने 10 गेंद में 18 रन की परी के दौरान तीन चौके जड़ें.

लिजेल और शेफाली ने की धुआंधार बैटिंग

लिजेल ली और शेफाली वर्मा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कैपिटल्स को तेज शुरुआत दिलाई. ली ने शुरुआती दो ओवरों में रेणुका सिंह और काश्वी गौतम के खिलाफ चौके लगाये तो वही शेफाली ने राजश्वरी गायकवाड़ के ओवर में दो बार गेंद का सीमा रेखा के पार भेजा.

लिजेल ली ने रेणुका के खिलाफ पांचवे ओवर में हैट्रिक चौका जड़ा तो वही शेफली ने ओवर को लगातार दो चौके के साथ खत्म किया. टीम ने इस ओवर से 21 रन बटोरे. ली ने अगले ओवर में राजश्वरी के खिलाफ आक्रामक तेवर जारी रखते हुए चौका और पारी का पहला छक्का लगाया जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 75 रन हो गया.

जेमिमा रोड्रिग्स ने नहीं की कोई गलती

मौजूदा सत्र में यह टीम का पावरप्ले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. लिजेल ली और शेफाली की 43 गेंद में 89 रन की साझेदारी को वेयरहम ने आठवें ओवर में ली को पगबाधा कर तोड़ा. उन्होंने इसी ओवर में शेफाली को भी बोल्ड कर कैपिटल्स को दोहरा झटका दिया.

क्रीज पर आयी लौरा वोल्वार्डट ने काश्वी के खिलाफ चौका लगाकर हाथ खोला तो वहीं कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने क्रीज पर समय बीतने के बाद एशलीघ गार्डनर और सोफी डिवाइन के खिलाफ चौके लगाकर रनगति को तेज किया. जेमिमा की आक्रामक पारी राजेश्वरी के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डिवाइन को कैच दे कर खत्म हुई. वह हालांकि आउट होने से पहले टीम की जीत पक्की कर चुकी थी.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

WPL 2026 में दिल्ली की दबंगई, चौथी बार फाइनल में, RCB से खिताबी जंग



Source link