अनूपपुर में क्रिप्टो ट्रेडिंग से 91 लाख की ठगी: निवेश पर अच्छे रिटर्न का दिया लालच, व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज – Anuppur News

अनूपपुर में क्रिप्टो ट्रेडिंग से 91 लाख की ठगी:  निवेश पर अच्छे रिटर्न का दिया लालच, व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज – Anuppur News




अनूपपुर के जैतहरी स्थानीय व्यापारी राकेश कुमार अग्रवाल (52) से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 91 लाख 32 हजार 187 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बुधवार को जैतहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्रिप्टो में निवेश पर अच्छे रिटर्न का दिया लालच पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी की शाम अग्रवाल के मोबाइल नंबर पर पीटर पॉल नामक व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया। खुद को क्रिप्टो करेंसी मार्केट में सीनियर अकाउंट मैनेजमेंट बताने वाले पीटर पॉल ने उन्हें निवेश पर अच्छे रिटर्न का लालच दिया और “Compoundes.top” लिंक भेजकर ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। शुरुआत में रिफंड से बढ़ा विश्वास, लाखों रुपए जमा करवाए शुरुआत में 50 हजार रुपए के निवेश पर 72 हजार रुपए का रिफंड मिला और 1 लाख 50 हजार रुपए की ट्रेडिंग पर 4 लाख रुपए का फायदा दिखाया गया। इससे अग्रवाल का विश्वास बढ़ा और उन्होंने 31 जनवरी और 1 फरवरी को लाखों रुपए जमा किए। इसके बाद भी पैसे वापस नहीं आए। जानकारी मांगने पर दिया इनकार अग्रवाल ने जब पीटर पॉल से संपर्क किया तो उसने जानकारी देने से इनकार कर दिया और और अधिक पैसा लगाने पर मुनाफा मिलने का लालच दिया। बैंक स्टेटमेंट की जांच पर पता चला कि 22 जनवरी से 1 फरवरी के बीच कुल 91 लाख 32 हजार 187 रुपए की धोखाधड़ी हुई। पुलिस ने 25 लाख रुपए पर होल्ड लगवा दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।



Source link