टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब बस 3 दिनों का समय शेष रह गया है. विश्व कप शुरु होने से पहले सभी टीमें आपस में टी20 सीरीज खेल रही थी. लगभग देशों के बीच होने वाली टी20 सीरीज समाप्त हो चुकी है. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली बाइलेटरल सीरीज में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप करने का काम किया. इसी मुकाबले में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद ने अपने नाम पर एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर लिया. ऐसा करते ही रशीद क्रिकेट जगत में ये कारनामा करने वाले 6वें खिलाड़ी बन गए हैं. बता दें कि राशिद इस मुकाम को हासिल करने से महज 1 कदम दूर थे. उन्होंने आखिरी मुकाबले में उतरते ही जबरदस्त इतिहास कायम कर दिया है.
राशिद का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
गौरतलब है आदिल रशीद 1 विकेट हासिल करते ही 150 विकेट लेने वाले टी20 क्रिकेट इतिहास के 6वें खिलाड़ी बन चुके हैं. बता दें कि इससे पहले ये कारनामा इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में किसी गेंदबाज ने नहीं किया था. वह इंग्लिश क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. 37 वर्षीय रशीद ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी. उन्होंने 137 मुकाबलों में गेंदबाजी करते हुए 150 विकेट हासिल किया है. उन्होंने अपने करियर में 4 बार 4 विकेट हॉल पूरा किया है. वहीं, उनके करियर का सर्वोच्च प्रदर्शन 2 रन देकर 4 विकेट रहा है.
टी20 में टॉप विकेट-टेकर
नंबर-1 : अफगानिस्तान- राशिद खान – 187,नंबर -2:न्यूजीलैंड- टिम साउदी – 164,नंबर- 3; न्यूजीलैंड- ईश सोढ़ी – 162,नंबर-4:बांग्लादेश- मुस्तफिजुर रहमान – 158,नंबर-5:श्रीलंका – वानिंदु हसरंगा – 151,नंबर-6 : इंग्लैंड- आदिल राशिद – 151
इंग्लैंड का कीर्तिमान
बता दें कि श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आदिल रशीद ने 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. इंग्लैंड इस मुकाबले में 128 रनों का बचाव करते हुए 12 रनों से मुकाबले को जीतने में कामयाब रही. इसी के साथ इंग्लिश टीम की श्रीलंका के ऊपर लगातार 11 वीं जीत हुई. विश्व कप से पहले इंग्लिश टीम ने श्रीलंका के खिलाफ उनके होम ग्राउंड में ही उन्हें हराकर इतिहास रचने का काम किया है.
ये भी पढ़ें: कोहली की ऐतिहासिक मैच विनिंग पारी… MCG में खोला था पाकिस्तानियों का धागा, सुनहरे अक्षरों से इतिहास में है दर्ज