जब SDM मैडम बनीं ड्राइवर, खुद चलाया बुलडोजर, ढहा दी अवैध कॉलोनियां, देखें VIDEO

जब SDM मैडम बनीं ड्राइवर, खुद चलाया बुलडोजर, ढहा दी अवैध कॉलोनियां, देखें VIDEO


Last Updated:

SDM Alka Ikka: एमपी के पांढुर्णा में एसडीएम अलका इक्का द्वारा अवैध कॉलोनियों पर की गई सख्त कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वरुड मार्ग और अमरावती रोड क्षेत्र में बिना डायवर्सन और अनुमति के बनाई जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया. इस जांच में फर्जी लेआउट और अवैध निर्माण सामने आए, जिससे भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

Zoom

राजेश कर्माले,

MP SDM Alka Ikka: मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में गुरुवार शाम प्रशासनिक सख्ती का ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पांढुर्णा की एसडीएम अलका इक्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद जेसीबी मशीन की स्टीयरिंग संभालकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त करती नजर आ रही हैं. इस कार्रवाई से न सिर्फ भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है, बल्कि प्रशासन की कार्यशैली को लेकर भी नई चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, कलेक्टर कार्यालय को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वरुड मार्ग और अमरावती रोड क्षेत्र में उपजाऊ कृषि भूमि को बिना डायवर्सन और वैधानिक अनुमति के अवैध कॉलोनियों में बदला जा रहा है. जांच के दौरान सामने आया कि सौसर निवासी प्रदीप नेहारे द्वारा फर्जी लेआउट तैयार कर सड़कों का निर्माण कराया गया था. इतना ही नहीं, बिना किसी अनुमति के बिजली के खंभे भी खड़े कर दिए गए थे. टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNCP) की मंजूरी के बिना ही इन जमीनों को कॉलोनी बताकर आम लोगों को बेचा जा रहा था.

प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई
शिकायतों की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने मौके पर सख्त कार्रवाई की. कार्रवाई का नेतृत्व कर रहीं एसडीएम अलका इक्का ने न केवल मौके पर मौजूद रहकर निर्देश दिए, बल्कि खुद जेसीबी चलाकर अवैध बाउंड्री वॉल, सड़कों और निर्माणों को ध्वस्त किया. वायरल वीडियो में उनका यह निडर और दृढ़ रवैया साफ दिखाई दे रहा है. उनके साथ तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर भी पूरी मुस्तैदी से डटे रहे और उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाकर अवैध निर्माण सामग्री को जब्त कर सरकारी वाहन में भरवाया.

लोगों ने की प्रशासन की तारीफ
इस कार्रवाई को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए और प्रशासन की तारीफ करते नजर आए. कार्रवाई के बाद एसडीएम अलका इक्का ने मीडिया से बातचीत में आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी जीवनभर की कमाई किसी भी अवैध प्रोजेक्ट में निवेश न करें. प्लॉट या मकान खरीदने से पहले रेरा (RERA) पंजीयन, डायवर्सन, लेआउट मंजूरी और अन्य कानूनी दस्तावेजों की पूरी जांच जरूर करें.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

जब SDM मैडम बनीं ड्राइवर, खुद चलाया बुलडोजर, ढहा दी अवैध कॉलोनियां



Source link