दतिया में जमीन विवाद पर महिला से मारपीट का आरोप: वीडियो में युवक धमकाते हुए दिखा, जमीन से जबरन रास्ता बनाने को लेकर विवाद – datia News

दतिया में जमीन विवाद पर महिला से मारपीट का आरोप:  वीडियो में युवक धमकाते हुए दिखा, जमीन से जबरन रास्ता बनाने को लेकर विवाद – datia News




दतिया में महिला ने कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी बुधवार को सामने आया है। वीडियो में सिविल लाइन के उनाव बाईपास रोड पर जमीन को लेकर हुए विवाद को लेकर बातचीत है। विवाद के बाद महिला ने कुछ युवकों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला 2 फरवरी का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक महिला को धमकाता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में शुरू की महिला का आरोप है कि उनाव बाईपास रोड निवासी रिंकू यादव और अखिलेश यादव उसकी पैतृक जमीन से जबरन रास्ता बना रहे थे। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link