सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम बड़कुआं में रविदास जयंती के दिन हुए दो पक्षों के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को गांव के दूसरे पक्ष और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि संत रविदास जयंती, बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती हम सभी गांव वाले मनाते आ रहे हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व गांव का माहौल खराब करना चाह रहे हैं। उन्होंने संत रविदास जयंती के दिन शोभायात्रा निकाली। इसी दौरान शोभायात्रा में शामिल कुछ लोगों ने गांव में स्थित मंदिर में तोड़फोड़ कर शिव प्रतिमा खंडित की। उत्पात मचाया। जिसके बाद वह लोग बहेरिया पुलिस थाने पहुंचे। जहां भीड़ जमा कर हंगामा किया और हम लोगों पर झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों और झूठी एफआईआर वापस लेने की मांग की है। इस दौरान, कौशल, कपिल, पप्पू, आकाश, मुकेश, दीपेंद्र, अभिषेक समेत अन्य मौजूद थे। दरअसल, 1 फरवरी को संत रविदास जयंती के अवसर पर ग्राम बड़कुआं में उनके अनुयायियों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव में बने मंदिर पर उत्पात मचाया। शिव प्रतिमा खंडित की गई। मामला सामने आते ही दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर बात की। इसी बीच एक पक्ष बहेरिया थाने पहुंचा और दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके साथ ही मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने पहुंचे। जहां हंगामा करते हुए पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की की गई।
Source link